उत्तराखंड का बाहुबली...कभी पाकिस्तानी पहलवान को चटाई थी धूल, अब बिग बॉस से आया बुलावा
May 9 2018 10:23AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के युवा हर बार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि देवभूमि का नाम देश-विदेशों में सम्मान से लिया जाने लगा है। इन्हीं युवाओं में से एक हैं लाभांशु शर्मा। लाभांशु शर्मा वो पहलवान हैं, जिन्होंने स्टूडेंट ओलंपिक इंटरनेशनल में पाकिस्तान के पहलवान को धूल चटाई थी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 120 किलोग्राम वेट कैटेगरी में लाभांशु शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब खबर आ रही है कि लाभांशु शर्मा को बिग बॉस से बुलावा आया है। लाभांशु शर्मा के कोच पवन कुमार शर्मा ने उन्हें ये जानकारी दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए लाभांशु का कहना है कि वो कुश्ती की तरह ही इस शो को भी पूरी स्पोर्ट्समैन शिप के साथ खेलेंगे। बकौल लाभांशु हर खिलाड़ी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले कई स्पोर्ट्समैन और बड़ी पर्सेनैलिटीज़ बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड के मनीष पांडे, IPL के इस पहले शतकवीर ने बयां किया अपना दर्द
यह भी पढें - Video: देवभूमि के छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, IPL में सबसे बेहतरीन कैच लपका
आपको यहां ये भी बताते चलें कि लाभांशु अपनी सेहत के लिए एकदम देसी तरीके अपनाते हैं। मांसाहार से एकदम दूर रहकर उन्होंने सफलता के अलग ही मानक स्थापित किए हैं। लाभांशु सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार की वजह से भी लोगों का दिल जीत चुके हैं। साल 2014 में लाभांशु की तारीफ पूरे देश ने की थी। दरअसल लाभांशु ने उस वक्त दो लोगों को गंगा में डूबने से बचाया था। इस साहस भरे काम के लिए उस दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा लाभांशु को सम्मानित किया गया था। हालांकि उत्तराखंड के लिए ये पहली बार होगा कि इस धरती से कोई खिलाड़ी बिग बॉस जैसे बड़े ईवेंट में जाएगा। लाभांशु का करियर भी बेहद दिलचस्प रहा है। 20 दिसंबर 2017 को लाभांशु ने जॉर्जिया की राजधानी तबिल्सी में 20 टन वजनी ट्रक 10 मीटर तक खींचा था जो कि अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2, नेशनल लेवल पर 8 और स्टेट लेवल पर 11 गोल्ड मेडल लाभांशु द्वारा जीते जा चुके हैं।