image: Indian army jawan murdered after 10 days of marriage

पहाड़ में सेना के जवान की हत्या, दस दिन पहले हुई थी शादी...रो-रोकर बेहोश हुईं पत्नी

May 9 2018 3:39PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जरा सोचिए कोई जवान कुछ दिनों की छुट्टी के लिए घर आया हो। दस दिन पहले उसकी शादी हुई हो और उसकी हत्या हो जाए, तो परिवारवालों पर क्या बीत रही होगी। पहाड़ में भी कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया। भीमताल से सटे पहाड़पानी के मजुली गांव में 10 दिन पहले ही सेना के जवान जगत सिंह की शादी हुई थी। शादी को हुए अभी 10 दिन ही बीते थे, कि उसकी लाश घर लौटी। ये सब कुछ हुआ विवाह समारोह में हुई एक छोटी सी बात को लेकर। डांस के दौरान ये विवाद ऐसे बढ़ा कि गांव के ही रहने वाले गोपाल सिंह ने जगत सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

यह भी पढें - केदारघाटी में चायवाले ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
इस बीच गुस्साए परिजनों ने शव को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया है। 26 साल के जगत सिंह कश्मीर में सेना में तैनात था। इसी साल की 27 अप्रैल को जगत सिंह की शादी दीपिका से हुई थी। अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक सोमवार शाम को जगत सिंह मजुली गांव में एक शादी के महिला संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। पार्टी में डांस करते वक्त जगत सिंह का गांव के ही गोपाल सिंह के साथ झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह ने जगत सिंह पर लात और घूंसों से ताबड़तोड़ हमला किया। राजस्व पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जगत सिंह के प्राइवेट पार्ट में घुटने से वार किया। इसके बाद जगत सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। उनके सिंर पर गंभीर चोट आ गई। इसके बाद परिवार के लोग जगत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

यह भी पढें - पौड़ी के बडेथ गाँव का लड़का बना PCS अधिकारी, पिता चलाते हैं चाय की दुकान
वहां डॉक्टर्स द्वारा जगत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। इधर जगत सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार बार बेसुध हो रही हैं। जगत सिंह की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी गोपाल सिंह द्वारा जगत सिंह को धमकी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि 27 अप्रैल को शहरफाटक के डोल गांव में एक शादी थी। इस दौरान भी गजत सिंह गोपाल के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना आगे तक जा पहुंचा कि गोपाल सिंह पर जगत सिंह की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस लगातार गोपाल की छानबीन कर रही है। जगत सिंह के पूरे गांव में शोक की लहर है। देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home