image: Rishabh pant century in ipl against hyderabad

Video: IPL में उत्तराखंड के ऋषभ पंत का धमाका, 63 गेंदों में कूटे 128 रन

May 11 2018 12:42AM, Writer:आदिशा

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 42 वां मैच। दर्शकों से खचाखच भरा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम। हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला। एक तरफ उत्तराखंड के ऋषभ पंत और दूसरी तरफ उत्तराखंड के ही मनीष पांडे। रोमांच से भरे इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने समा बांध दिया। बल्लेबाजी ऐसी कि अच्छे से अच्छा गेंदबाज भी पानी मांगता नजर आए। रन बनाने की भूख ऋषभ पंत के चेहरे पर साफ दिख रही थी। वैसे भी इस बार आईपीएल में उत्तराखंड के खिलाड़ी सबसे महंगे साबित हुए हैं। खासतौर पर ऋषभ पंत को तो रिटेन किया गया है। दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन ये फैसला तब गलत साबित हो गया, जब एक के बाद एक तीन विकेट गिर गए।

यह भी पढें - IPL में उत्तराखंडियों का जलवा, इस बार सबसे महंगा खिलाड़ी भी पहाड़ी है
7.4 ओवरों में 43 रन के स्कोर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के तीन बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में ऋषभ पंत अपनी टीम की डूबती नाव बचाने के लिए मैदान पर आ गए। शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक तेवर अपनाए रखे। हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर राशिद खान के लिए तो ऋषभ पंत काल बन गए। इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ ऋषभ पंत ने 24 गेंदें खेली और 70 रन बनाए। शुरुआत के 50 रन पूरे करने के लिए ऋषभ पंत ने 36 गेंदों का सहारा लिया। बाकी के पचास रन उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों का सहारा लिया। बाकी 28 रन उन्होंने सिर्फ 7 गेदों पर ठोक डाले। कुल मिलाकर ऋषभ पंत ने सिर्फ 63 गेंदों में 128 रनों कीा धमाकेदार पारी खेली। जब ऋषभ आउट होकर पैवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन था।

यह भी पढें - Video: देवभूमि के छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, IPL में सबसे बेहतरीन कैच लपका
ऋषभ पंत के शतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने 187 रन तो बना लिए लेकिन इस टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन मनमुताबिक नहीं रहा। ये ही वजह रही कि हैदराबाद की टीम ने ये मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। हैदराबाद की टीम भले ही जीती हो, लेकिन ऋषभ पंत की पारी ने सभी का दिल जीत लिया। आप भी ऋषभ पंत की पारी का ये वीडियो देख लीजिए।






  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home