image: 46 women officers recruited in uttarakhand police

उत्तराखण्ड पुलिस को मिली 46 जांबाज महिला ऑफिसर, बेटियों के कंधों पर सजे सितारे

May 11 2018 1:51AM, Writer:कपिल

टिहरी गढ़वाल का नरेंद्रनगर एक अभूतपूर्व पल का गवाह बना। ये वो वक्त है जब बेटियों के कंधों पर चमकते सितारे दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा रहे थे। वर्दी का मान-सम्मान बनाए रखने की कसम और उत्तराखंड को अपराध मुक्त करने का जज्बा लिए 46 महिला ऑफिसर्स उत्तराखंड पुलिस में शामिल हो गईं। जी हां उत्तराखंड पुलिस को 46 महिला जांबाज ऑफिसर्स मिल गई हैं। ये 46 उपनिरीक्षक कसम परेड के बाद उत्तराखंड पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हो गईं। एक साल की कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग का फल आखिरकार मिल गया। इस पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी भी मौजूद थे। अनिल रतूड़ी ने ही सभी महिला रिक्रूट उप निरीक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
एक साल तक इन महिला ऑफिसर्स को गढ़वाल और कुमाऊं के अलग अलग थानों में तैनाती दी जाएगी। पासिंग आउट परेड के दौरान 46 महिला उप निरीक्षक प्रशिक्षु पूरे गणवेश में आकर्षण के केंद्र रहीं। इस दौरान डीजीपी अनिल रतूड़ी ने सभी को एक खास बात बताई। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ साथ अपराध के तौर तरीके भी बदल रहे हैं। इस वजह से पुलिस अधिकारियों को और भी मुस्तैद रहना होगा। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। इस पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु किरन डोभाल और पूनम प्रजापति को ऊत्कृष्ट रिक्रूट का खिताब दिया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान महिला प्रशिक्षुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। एक साल की मेहनत के बाद कंधे पर सितारे सजने की खुशी देखने लायक थी।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत
इस मौके पर डीजीपी अनिल रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा सभी महिला ऑफिसर्स के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पर भी इस पासिंग आुट परेड की कुछ तस्वीरें डाली गई हैं। आप भी इन तस्वीरों को देखकर इन महिला ऑफिसर्स के जोश और जज्बे को सलाम करेंगे। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से सभी 46 महिला ऑफिसर्स को शुभकामनाएं। आप भी ये तस्वीरें देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home