उत्तराखंड पुलिस का वो जांबाज, जो 11,700 फीट की ऊंचाई पर तैनात है...देशभर में तारीफ
May 11 2018 1:15PM, Writer:कपिल
सुगम और दुर्गम...आम तौर पर उत्तराखंड में आपको ऐसा ही सुनने को मिलता है। जिन सरकारी कर्मचारियों की तैनाती दुर्गम इलाकों में होती है, उनके दिल में ये ही सपना रहता है कि किसी तरह से सुगम इलाके में तैनाती हो जाए। लेकिन यहां आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड में एक पुलस अफसर ऐसा भी है, जो बीते 5 साल से बर्फीली हवाओं के बीच तैनात है और देशभर में उसकी तारीफ हो रही है। 11 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर तैनाती, रोजाना बर्फीली हवाओं से सामना लेकिन चेहरे पर मुस्कान ओढ़े एसआई बिपिन चंद्र पाठक हर यात्री के लिए मददगार बन जाते हैं। ये सिर्फ बानगी भर है, आगे आपको इनके कामों के बारे में बताएंगे, तो शायद आप भी तारीफ करना शुरू कर दें। स्थानीय लोग कहते हैं कि इस अधिकारी को वास्तव में बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद मिला है।
यह भी पढें - उत्तराखण्ड पुलिस को मिली 46 जांबाज महिला ऑफिसर, बेटियों के कंधों पर सजे सितारे
अगर केदारनाथ में कोई भी यात्री मुसीबत में फंसे, तो उसके मददगार बनते हैं एसआई बिपिन चंद्र पाठक। कोई भी मुश्किल हो, कोई भी वक्त हो, बिपिन चंद्र पाठक हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इनका सेवा भाव देख स्थानीय लोग और तीर्थयात्री इनकी तारीफ करते नही थकते। एसआई बिपिन चन्द्र पाठक 21 अप्रैल 2013 से केदारनाथ धाम में चौकी इन्चार्ज हैं। उत्तराखण्ड पुलिस के इस युवा अफसर ने अपने साथियों के साथ मिलकर केदारनाथ बेस कैम्प में एक ब्रह्मवाटिका भी तैयार की है। आप भी उस ब्रह्मवाटिका को देखेंगे, तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। जो भी यात्री केदारनाथ जा रहा है, वो ब्रह्मवाटिका के दर्शन जरूर कर रहा है। इस ब्रह्मवाटिका में आपको ब्रह्मकमल, भृंगराज, रुद्राश और ना जाने कितनी दुर्लभ जड़ी-बूटियां नजर आएंगी।
यह भी पढें - उत्तराखंड के जांबाज को मिली चुनौती ‘दम है तो मार के दिखाओ’...अगले दिन ढेर हुआ आतंकी
अगर आप वास्ताव में देखना चाहते हैं कि पहाड़ों में कितनी अनमोल जड़ी बूटियां होती हैं, तो केदारनाथ की ब्रह्मवाटिका में जरूर आइए। हर बार एसआई बिपिन चंद्र पाठक मुस्तैद रहते हैं। केदारनाथ जैसे दुर्गम स्थान पर सेवा देकर वो तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत दे रहे हैं। मुसीबत में फंसे तीर्थयात्रियों की मदद के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं।