देहरादून स्टेडियम में पहली इंटरनेशनल टी-20 सीरीज, 3 जून की तारीख तय, टीमें भी तैयार
May 12 2018 1:54PM, Writer:आदिशा
इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। सबसे खास बात ये है कि इस इंतजार के लिए अब 1 महीने से भी कम वक्त रह गया है। काफी वक्त से देहरादून के क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच करवाने को लेकर जद्दोजहद जारी थी। आखिरकार ये मेहनत रंग लाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि 3 जून को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी-20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। मैच शेड्यूल BCCI और ICC को भेजा गया है। इस स्टेडियम में काफी वक्त से अफगानिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी। अफगानिस्तान की टीम ने इस ग्राउंड को अपने दूसरे होम ग्राउंड के तौर पर चुना और BCCI से इस बात की इजाजत भी ली थी। अब ICC के नियमों के मुताबिक अफगानिस्तान की टीम को अपने होम ग्राउंड पर एक इंटरनेशनल सीरीज खेलना होगा। इसके लिए तीन जून की तारीख तय कर दी गई है।
यह भी पढें - Video: देहरादून का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ऐसी खूबियां लॉर्ड्स में भी नहीं मिलेंगी !
इस बार अफगानिस्तान की टीम के आगे बांग्लादेश की टीम होगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला तीन जून से शुरु होगा। फरवरी में अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारियों ने इस मैदान का निरीक्षण किया था। इसके बाद इस मैदान को उन्होने सेकेंड होम ग्राउंड के रूप में परमीशन दी थी। उस वक्त से ही इस मैदान में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी हमने इस बात के बारे में आपको बताया था। शुरुआत में इस मैदान में वनडे सीरीज आयोजित करने की बात हो रही थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो सकता था। आखिरकार अब इस मैदान में तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयोजित करने का बड़ा फैसला लिया गया है।
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने दी एक और GOOD NEWS
इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के आयोजन को मंजूरी मिलने पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय भी खुश हैं। उन्होंने इस सरकार की उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड में खेलों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। अब तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स को वर्ल्ड क्रिकेट का मक्का कहा जाता था। लेकिन हम ये कहेंगे कि देहरादून का क्रिकेट ग्राउंड हर क्रिकेटर के लिए किसी मंदिर से कम नहीं होगा। आप भी इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं कि देहरादून का क्रिकेट स्टेडियम किन हाईटेक खूबियों से लेस है।