Video: उत्तराखंड के छात्र के फैन बने Big B, भावुक होकर पूछा कहां से ले लिया इतना ज्ञान
May 12 2018 2:08PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के शेरवुड स्कूल में पढने वाले एक छात्र के मुरीद महानायक अमिताभ बच्चन हो गए हैं। शेरवुड में पढने वाले अपूर्व शाह ने शुक्रवार को मुंबई में एक टीवी चैनल के 'बनेगा स्वच्छ भारत' कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें अपूर्व ने स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने को लेकर लिखी अपनी कविता सुनाई। अपूर्व की कवितायेँ सुनकर सदी के महानायक पहले तो दस मिनट तक बाकी लोगों के साथ तालियाँ बजाते रहे, बाद में उन्होंने सभी को बताया कि वह भी उसी विद्यालय के छात्र हैं जहां के अपूर्व शाह विद्यार्थी हैं। अपूर्व ने मात्र आठ मिनट के अपने कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर दिलकश आवाज में कविता सुनाई। टीवी पर लाइव चल रहे इस कार्यक्रम में बैठे लोगों ने तालियों से अपूर्व का जोरदार स्वागत किया। संचालन कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपूर्व से पूछा, इतना ज्ञान तुमने कहां से ले लिया।
यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस बनी देवदूत, बर्थडे पर बच्ची को दिया बेशकीमती तोहफा, पापा को बचा लिया
अपूर्व ने शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू का नाम लेते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही वह यहां तक पहुंचा है। अपूर्व ने कविता के जरिये मंदिर में दान करने से पहले शौचालय का निर्माण करने का संदेश भी दिया। अमिताभ ने भी अपूर्व से उसकी यह कविताएं मांग ली कि सोशल मीडिया के जरिए वह इसे लोगों तक पहुंचाएंगे। अपूर्व शाह शेरवुड कालेज नैनीताल में 12वीं का छात्र है और कालेज कैप्टन भी हैं। शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि अपूर्व की प्रतिभा की बदौलत ही उसे देशभर से लोग उसे अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करने लगे हैं। झीलों के शहर नैनीताल के शेरवुड कॉलेज के छात्र अपूर्व गौरव विक्रम शाह ने मुंबई में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम 'बनेगा स्वच्छ भारत' में अपनी कविताओं से अभिताभ बच्चन का दिल जीत लिया। आठ मिनट में अपूर्व ने स्वच्छता को लेकर कविता सुनाई। जिसे सुनकर अमिताभ खुद हो ताली बजाने से नहीं रोक सके।
यह भी पढें - उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के घर आई बहू, एक-दूजे के हुए रोहित और अपूर्वा
यहाँ आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारतवर्ष के अलग-अलग स्कूलों से बच्चों को आमंत्रित किया जाता है। शेरवुड कॉलेज नैनीताल के छात्र अपूर्व गौरव विक्रम शाह ने मुंबई में हुए इस टीवी चैनल के कार्यक्रम 'बनेगा स्वच्छ भारत' में अपनी कविताओं से अभिताभ बच्चन का दिल कुछ इस कदर जीत लिया, कि आठ मिनट में अपूर्व ने स्वच्छता को लेकर जो कविता सुनाई। उसे सुनकर अमिताभ खुद हो ताली बजाने से नहीं रोक सके और लगातार कई मिनटों तक तालियाँ बजाते रहे। अमिताभ कविताओं से इतने प्रभावित हुए हैं कि अब भविष्य में अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी इन कविताओं को शेयर करेंगे।