उत्तराखंड का गौरव बना देहरादून स्टेडियम, BCCI के बाद ICC से मिलेगी खुशखबरी
May 12 2018 6:07PM, Writer:प्रीति
वास्तव में इसे उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल कह सकते हैं। एक ही दिन में देहरादून स्टेडियम से जुड़ी दो खबरें सामने आई हैं। पहले देहरादून को इंटररनेशनल सीरीज की मेजबानी मिलना और दूसरी खबर ये है कि ICC ने देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को अपने पैनल में शामिल करने जा रही है। इसका सीधा मतलब ये है कि अब इस मैदान पर आपको लगातार इंटरनेशनल मैच होते दिखेंगे। उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे इस बात को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ICC की टीम जल्द ही इस स्टेडियम को देखने के लिए देहरादून पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ICC द्वारा इस स्टेडियम को अपने पैनल में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंडवासियों को अपने होम ग्राउंड में वनडे, टेस्ट और टी-20 मैच होते दिखेंगे।
यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम में पहली इंटरनेशनल टी-20 सीरीज, 3 जून की तारीख तय, टीमें भी तैयार
यह भी पढें - IPL में उत्तराखंड के खिलाडियों ने जमाई धाक... रनों के मामले में टॉप पर पहाड़ी
इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि 3 जून से इस मैदान में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। टीमों की तैयारी लगभगग पूरी हो चुकी है। इंटरनेशनल मैचों के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश हो रही है। दून अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड बनाने की इच्छा पहले ही जता दी थी। खेल मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक पत्र भेजा है, जिसमें 3 टी-20 मैचों की सीरीज करवाने के लिए सहयोग मांगा गया है। अब आइसीसी की टीम देहरादून पहुंचने वाली है। स्टेडियम के निरीक्षण की औपचारिकता पूरी कर इस ग्राउंड को ICC के पैनल में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद देहरादून में पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही उत्तराखंड वासियों को अपने होम ग्राउंड पर मैच होते दिखेंगे।