सिर्फ उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है... सीएम एप पर कीजिए शिकायत, तुरंत हो रही है कार्रवाई
May 12 2018 8:47PM, Writer:कपिल
अगर सही मायनों में कहें तो सिर्फ उत्तराखंड में ही ऐसा देखने को मिल रहा है, वरना सरकारी कार्रवाई में महीनों लग जाते हैं। ऐसा ही नैनीताल जिले में देखने को मिला। मल्लीताल से एक शख्स द्वारा सीएम एप पर शिकायत की गई तो सिर्फ 7 घंटे के भीतर ही समस्या का समाधान किया गया। मल्लीताल के नूरानी होटल द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री एप पर आई थी। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि नाला संख्या 21 नैनी झील में गिरता है। उस नाले के ऊपर सीढ़ियां बनार्इ जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस वजह से बीडी पांडे अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। शिकायतकर्ता ने यहां इस बात की भी जानकारी दी कि छुट्टी के दिनों में ही ये निर्माण कार्य हो रहा है। इसके बाद जो हुआ, उसकी तारीफ खुद शिकायतकर्ता ने की है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के ढाई लाख कर्मचारियों को मिली सौगात, त्रिवेंद्र सरकार ने दी खुशखबरी
यह भी पढें - Video: थराली उपचुनाव से पहले बीजेपी को मिली गुड न्यूज़, ठंडे पड़े बागियों के तेवर
मुख्यमंत्री एप पर जैसे ही ये शिकायत मिली, तो मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एडीएम हरबीर सिंह को फोन गया। तुरंत ही एडीएम को आदेश दिए गए कि इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए। जिस दिन सीएम कार्यालय द्वारा ये आदेश दिया गया, वो छुट्टी का दिन था। इसके बाद भी एडीएम ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्परता दिखाई। वो अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और अवैध निर्माण धवस्त कराया। सिर्फ 7 घंटे के भीतर ही इस शिकायत पर एक्शन लिया गया। आपको बता दें कि इसी तरह पहले भी सीएम एप के जरिए कई शिकायतों का समाधान हो चुका है। ऐसा पहली बार देश के किसी राज्य में देखने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर की गर्इ शिकायतों का जल्द ही निस्तारण हो रहा है। अगर आप भी किसी ऐसी परेशानी में हैं, तो उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई सीएम एप पर शिकायत करें।