image: Rishabh pant agine played fabulous inning in ipl

Video: फिर दहाड़ा उत्तराखंड के ऋषभ पंत का बल्ला, इस बार कोहली के होश उड़ा दिए

May 13 2018 1:14AM, Writer:आदिशा

विराट कोहली को एक बार तो लगने लगा था कि दिल्ली डेयरडेविल्स का ये पहाड़ी लड़का पिछले मैच की तरह ही एक और शतक जड़ देगा। पंत की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सारी कोशिश कर ली पर उत्तराखंड के ऋषभ पंत की आंधी रुक नहीं पाई। आइपीएल सीजन - 10 का 45वां मैच दिल्ली में खेला गया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली कोटला की पिच कंडीशन को बेहतर जानते हैं क्योंकि वो खुद दिल्ली के ही रहने वाले हैं। विराट कोहली का ये फैसला तब सही साबित हुआ जब दिल्ली की टीम के शुरुआती दो बल्लेबाज सिर्फ 16 रन के अंदर पैवेलियन के लौट गए। इसके बाद मैदान पर श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत थे।

यह भी पढें - Video: IPL में उत्तराखंड के ऋषभ पंत का धमाका, 63 गेंदों में कूटे 128 रन
ऋषभ पंत के कंधों पर टिके रहने और रन बनाने की जिम्मेदारी थी। इससे पहले मैच में वो शतक भी जुड़ चुके थे इसलिए उम्मीदें भी ज्यादा थीं। इन उम्मीदों पर वो खरे उतरे। पहले थोड़ा संभलकर खेला और इसके बाद तो विराट कोहली के ही होश उड़ा दिए। ऋषभ पंत के आग उगलते बल्ले के आगे आरसीबी के गेंदबाज पानी मांगते नजर आ रहे थे। सिर्फ 34 गेंदों में 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत ऋषभ पंत ने कुल मिलाकर 61 रन बनाए। ये ऋषभ की ही बल्लेबाजी का नतीजा रहा कि टीम का स्कोर 181 के हो गया। लगातार दो बार ऋषभ पंत अपनी टीम के मजबूत स्तंभ साबित हुए लेकिन दोनों ही बार दिल्ली के गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए और दिल्ली की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भी ऋषभ पंत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम में पहली इंटरनेशनल टी-20 सीरीज, 3 जून की तारीख तय, टीमें भी तैयार
ऋषभ लगातार रन पर रन बरसा रहे हैं। फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत ही हैं। उत्तराखंड के गंगोलीहाट से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और खुद विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब आप भी ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को सलाम करते दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों को देखिए।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home