image: senior players praise rishabh pant

IPL में पहाड़ के ऋषभ पंत ने तोड़े बड़े-बड़े रिकॉर्ड, महान क्रिकेटर्स ने की खुले दिल से तारीफ

May 13 2018 4:44PM, Writer:मिथिलेश

ऋषभ पंत आईपीएल में जमकर रन बरसा रहे हैं। आईपीएल में ऋषभ ने 12 मचों में 582 रन ठोक डाले हैं, अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत ही हैं। उत्तराखंड के गंगोलीहाट से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी ने सभी बड़े खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने टीम सलेक्शन कमेटी से विशेष रूप से इस युवा खिलाडी पर ध्यान देने की गुजारिश की है वहीँ सोशल मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज इस पहाड़ी खिलाडी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
यह भी पढें - Video: IPL में उत्तराखंड के ऋषभ पंत का धमाका, 63 गेंदों में कूटे 128 रन

सहवाग ने की तारीफ
Virendra Sehwag Tweets about Rishabh Pant
IPL में ऋषभ पंत के खेल को देखकर दिग्गज खिलाड़ी और महान बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया है कि ऋषभ पंत आईपीएल में बेहतरीन तरीके से खेल रहे हैं। उन्हौोंने ऋषभ के शतक की तारीफ करते हुए लिखा है कि आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ उन्होंने अपना दम दिखाया।
यह भी पढें - Video: फिर दहाड़ा उत्तराखंड के ऋषभ पंत का बल्ला, इस बार कोहली के होश उड़ा दिए

माइक हसी ने कहा जबरदस्त
Mike Hussey Tweets about Rishabh Pant
जब ऋषभ पंत ने शतक जड़ा तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार माइक हसी ने ये ट्वीट किया। माइक हसी लिखते हैं कि ऋषभ पंत के द्वारा एक यादगार पारी खेली गई है। माइक हसी लिखते हैं कि इस वक्त ऋषभ पंत बल्ले से आग बरसा रहे हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के लिए कुछ खास लिखा है।
यह भी पढें - IPL में उत्तराखंड के खिलाडियों ने जमाई धाक... रनों के मामले में टॉप पर पहाड़ी

रोहित ने कहा शानदार
Rohit Sharma Tweets about Rishabh Pant
दरअसल रोहित शर्मा की मुंबई इंडियस दिल्ली डेयरडेविल्स से हार गई थी। रोहित शर्मा लिखते हैं कि हार से दुखी जरूर हूं लेकिन ऋषभ पंत और जेसन रॉ की जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। अच्छे खेल की हमेशा ही तारीफ होनी चाहिए। इसके साथ ही सुरेश रैना ने भी ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढें - IPL का सुपरस्टार बना ये उत्तराखंडी, सचिन और विराट जैसा जुनून...कपिल देव जैसा जज्बा

रैना ने कहा अविश्वसनीय
Suresh Raina Tweets about Rishabh Pant
ऋषभ पंत के शतक जड़ने पर सुरेश रैना ने जमकर तारीफ की और लिखा कि शाबाश ऋषभ ‘मैं जो देख रहा हूं, मुझे उस पर यकीन नहीं हो रहा है। मुझे उस 97 रनों की पारी की याद आ गई, जो उन्होंने पिछले साल बनाई थी। आगे सुरेश रैना लिखते हैं कि ‘शाबाश ऋषभ...अपना खेल ऐसे ही दिखाते रहो।’
यह भी पढें - IPL में उत्तराखंडियों का जलवा, इस बार सबसे महंगा खिलाड़ी भी पहाड़ी है


भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स के साथ भी ऋषभ की अच्छी बॉन्डिंग भी कई मैच में देखी गयी है, यह पहाड़ी युवा हर वक्त कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करता है जोकि एक युवा खिलाडी के लिए बहुत आवश्यक है। अभी पिछले मैच में ऋषभ और विराट कोहली मैच में एक मजाकिया लम्हा साझा करते नजर आये थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home