पहाड़ के ‘पंत जी’ की फैन बनी पूर्व मिस ऑस्ट्रेलियाई, रात ढाई बजे किया ये खास ट्वीट
May 14 2018 2:43PM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड के ऋषभ पंत इन दिनों आईपीएल में बवंडर मचा रहे हैं। गेंदबाजों के खौफ का नाम बन चुके ऋषभ पंत की फैन फॉलोविंग जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। इस बीच ऋषभ पंत की फैन फॉलोविंग में एक और नाम जुड़ गया है। ये हैं पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया एरिन हॉलैंड। खास बात ये है कि एरिन हॉलैंड ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड भी हैं। ऋषभ पंत ने हाल ही आईपीएल में शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही वो इस आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। जिस वक्त ऋषभ पंत ने शतक जड़ा उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में रात के करीब ढाई बज रहे थे। एरिन हॉलैंड ने ट्वीट किया है कि ‘मैं यहां आधी रात को ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देखने के लिए जाग रही थी। उन्होंने लिखा कि 'ऋषभ पंत ने बेहतरीन पारी खेली है’’।
यह भी पढें - IPL में पहाड़ के ऋषभ पंत ने तोड़े बड़े-बड़े रिकॉर्ड, महान क्रिकेटर्स ने की खुले दिल से तारीफ

एरिन हॉलैंड ने आगे लिखा है कि ‘इस सीजन ऋषभ पंत आईपीेल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। आपको बता दें कि हॉलैंड आईपीएल के कई मुकाबलों में एंकरिंग भी कर चुकी हैं। ऋषभ पंत ने हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ जानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
यह भी पढें - Video: फिर दहाड़ा उत्तराखंड के ऋषभ पंत का बल्ला, इस बार कोहली के होश उड़ा दिए
ऋषभ पंत की इस बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। चाहे वीरेंद्र सहवाग हों, सुरेश रैना हों, शिखर धवन हों या फिर रोहित शर्मा ही क्यों ना हो। हर कोई ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करते देखना चाहता है। ऋषभ पंत के बारे में दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ पहले ही कह चुके हैं कि ऋषभ लंबी रेस के घोड़े हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऋषभ पंत के खेल की तारीफ की है और कहा है कि आने वाले वक्त में टीम इंडिया के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज तैयार हो रहा है। आप भी एरिन हॉलेंड का ये ट्वीट पढ़िए।