उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार, BCCI के ऐलान से पहले ही बनेगी क्रिकेट टीम
May 15 2018 12:31AM, Writer:कपिल
लीजिए...इससे बड़ी खुशखबरी और क्या होगी। एक तरफ बीसीसीआई और उत्तराखंड सरकार के बीच खींचतान चल रही है कि उत्तराखंड को अलग क्रिकेटिंग स्टेट का दर्जा दिया जाए। लेकिन इससे पहले ही सरकार की तरफ से पहली बार ऐसा कदम उठाया जा रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस को खुशी होगी। दरअसल पहली बार उत्तराखंड राज्य की एक क्रिकेट टीम बनने जा रही है। ये क्रिकेट टीम इंटरनेशनल क्रिकेट टीम्स के साथ अभ्यास मैच भी खेलेगी। सरकार ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम खुद तैयार का फैसला ले लिया है। पहले से ही साफ था कि सरकार उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड बनाने को लेकर काफी संघर्ष कर रही है। अब खेल विभाग को उत्तराखंड के अच्छे खिलाड़ियों का सलेक्शन कर टीम तैयार करने को कहा गया है। एक और खास बात है।
यह भी पढें - पहाड़ के ‘पंत जी’ की फैन बनी पूर्व मिस ऑस्ट्रेलियाई, रात ढाई बजे किया ये खास ट्वीट
जिस टीम का सलेक्शन होगा, वो अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। इतना तो साफ हो गया है कि ये उत्तराखंड के लिए क्रिकेट के लिहाज से तैयारियां हो रही हैं। दरअसल उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड के गठित होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सचिवालय में खेल विभाग की समीक्षा की गई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री अरविंद पांडे 11ने कहा कि बांग्ला देश और अफगानिस्तान की टीमों के बीच दून में तीन, पांच और सात जून को तीन मैचों की टी- 20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को खेलने के लिए अफगानिस्तान की टीम 18 मई, जबकि बांग्लादेश की टीम 29 मई को उत्तराखंड पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यास मैचों के लिए राज्य की टीम बनाई जाएगी। जिसमें राज्य के अच्छे खिलाडियों को शामिल किया जाएगा।