वाह!!... उत्तराखंड के तीरंदाजों का गोल्ड पर निशाना, 6 स्वर्ण पदक के साथ बने नेशनल चैंपियन
May 15 2018 3:49PM, Writer:कपिल
इसे कहते हैं हुनर, इसे कहते हैं जीत हासिल करना, इसे कहते हैं ढंके की चोट पर ठोक बजाकर चैंपियन बनना। उत्तराखंड के इन एकलव्यों को सलाम, जो सुविधाओं और संसाधनों की कमी जैसे राज्य के लिए 6 स्वर्ण पदक के साथ 12 मेडल लेकर आए। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। दरअसल अजमेर के करणी स्पोटर्स ऐकेडमी में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस कॉम्पिटीशन में उत्तराखंड ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा है। इस प्रतियोगिता में कार्तिक राणा ने सीनियर वर्ग में और ओलंपिक राउंड वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्तिक राणा ने सीनियर वर्ग के 30 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। 40 मीटर में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। ओलंपिक राउंड में कार्तिक ने 30 मीटर और 40 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया।
यह भी पढें - उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार, BCCI के ऐलान से पहले ही बनेगी क्रिकेट टीम
अब बात करते हैं सुधांशु बिष्ट की। सुधांशु बिष्ट ने जूनियर कैटेगरी के 30 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही 40 मीटर में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। अब बात करते हैं सुनिधि बिजल्वाण की, जिन्होंने सीनियर बालिका कैटेगरी के 30 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा सुनिधि ने 50 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया है। सुनिधि बिजल्वाण ने जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सुनिधि ने टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उत्तराखंड की ही अनुष्का रावत ने इस कॉम्पिटीशन में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग की 50 मीटर स्पर्धा में अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 30 मीटर ईवेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खास बात ये है कि ये सभी छात्र-छात्राएं देहरादून के सोशल बलूनी पल्बिक स्कूल के हैं।