उत्तराखंड और अफगानिस्तान में क्रिकेट का महामुकाबला...देहरादून तैयार है, रोडवेज भी तैयार
May 16 2018 12:03AM, Writer:मीत
जैसा कि हमने आपको बताया था कि अफगानिस्तान की टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच देहरादून के क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। 3 जून को ये मैच होना है। लेकिन उससे पहले एक रोमांचक मैच के लिए तैयार हो जाइए। अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने से पहले उत्तराखंड की टीम से दो-चार होना पड़ेगा। उत्तराखंड की टीम को bcci से मान्यता मिलने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। इसकी वजह9 ये है कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलने का मौका मिल रहा है। अगर उत्तराखंड की टीम अफगानिस्तान की टीम को प्रैकेटिस मैच में हराने में कामयाब साबित होती है, तो आने वाले वक्त में कई दरवाजे खुल जाएंगे। उत्तराखंड की टीम की अभी घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार, BCCI के ऐलान से पहले ही बनेगी क्रिकेट टीम
ल्द ही उत्तराखंड टीम की घोषणा की जानकारी भी आ जाएगी। इस मैच को लेकर पुलिस, खेल विभाग और परिवहन विभाग को खास निर्देश दे दिए गए हैं। अफगानिस्तान की टीम को 18 मई को देहरादून पहुंचना है। बांग्लादेश के खिलाडी भी 28 मई को देहरादून पहुंच रहे है। दोनों टीमों के बीच 3, 5 और 7 जून को तीन डे-नाइट टी-20 मैच खेले जाने हैं। तीन जून के मुकाबले से पहले अफगानिस्तान की टीम को उत्तराखंड की टीम से प्रैक्टिस मैच खेलना है। उत्तराखंड के खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड की टीम का सलेक्शन किया जाएगा। मैच के लिए देहरादून के लिए विशेष रूट प्लान तैयार हुआ है। दर्शकों के लिए स्पेशल रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। अगर इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ तो आईसीसी द्वारा देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को तुरंत मान्यता दी जाएगी।