image: Parilok in uttarakhand

Video: उत्तराखंड में आछरियों ने ली एक परिवार की जान ! वायरल हो रहा है ये वीडियो

May 16 2018 12:10AM, Writer:कपिल

रहस्य की धरती उत्तराखंड में कण-कण में देवताओं, आझरियों, मातरी का वास है। लेकिन आज एक ऐसे रहस्य के बारे में जानिए, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो उत्तराखंड के भेलडूंग गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो के जरिए एक रूह कंपा देने वाली कहानी लोगों को बताई जा रही है। भेलडूंग गांव में आछरियों ने वहीं के प्रधान का पूरा परिवार दफ़न कर दिया। वीडियो में बताया गया है कि इस गांव का प्रधान तांत्रिक था। भेलडूंग गांव ऋषिकेश-दुगड्डा मार्ग पर में 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भेलडूंग गांव में गेणाडांडा नाम की जगह है। यहां आछरियों ने रोधुन जाति के परिवार का समूल ही नाश कर डाला। उत्तराखंड के खैंट पर्वत के बारे में तो सुना था, लेकिन ये कहानी जरा अलग है। श्रीकांत उनियाल द्वारा इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे इन परियों ने इन परिवारों के साथ रूह कंपा देने वाला काम किया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home