image: Beautiful song for maa mathiyana devi

Video: देवभूमि की मठियाणा मां को याद कीजिए, पहाड़ के युवा ने बेहतरीन भजन गाया है

May 16 2018 11:27AM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड में संगीत अब नए स्तर को छू रहा है। आए दिन आपको कोई ना कोई नया गीत सुनने को मिलता है। कोई बेहतरीन वादियों के बीच गीत की शूटिंग करता है, तो कोई देवभूमि के मंदिरों की महान गाथाओं को गीतों के जरिए पेश करता है। इस बीच हम एक बेहतरीन भजन आपके बीच लेकर आए हैं। सौरभ मैठाणी एक युवा चेहरा है और खुशी होती है कि उत्तराखंड में ऐसे युवा भी हैं, जो अपनी संस्कृति, पंरपरा से जुड़ाव रखना पसंद करते हैं। गीत को भले ही पारंपरिक अंदाज में गाया गया है, फिर भी ये गीत खुद में नयापन समेटे हुए है। सौरभ ने इस गीत के लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। इस गीत में मां मठियाणा के रूप और शक्ति को बताने की कोशिश की गई है। सुभाष पांडे की रिद्म,विनोद चौहान का संगीत और अश्वजीत सिंह की मिक्सिंग अच्छी बन पड़ी है। अब आप भी बिना देर किए हुए मां मठियाणा का ये खूबसूरत भजन सुनिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home