Video: केदारनाथ आए PM मोदी के गुजरात से श्रद्धालु, पहाड़ियों की ईमानदारी के फैन बने...खुद देखिए
May 16 2018 6:10PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के बारे में ये सबसे बेहतरीन बात है कि हर कोई यहां वादियों और धार्मिक माहौल के बीच खो जाता है। केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के दौरान देश और दुनिया के अलग अलग कोनों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बीच पीएम मोदी के गृहनगर गुजरात के कुछ श्रद्धालु केदारघाटी में आए। सूरत से आए श्रद्धालुओं ने सबसे पहले प्रशासन के काम की तारीफ की और कहा कि ‘हम हर साल केदारनाथ आते हैं, लेकिन इस बार काम बेहतरीन है।’ इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ के लोगों की तारीफों के भी पुल बांधे। एक यात्री ने बताया कि ‘एक साल पहले उनके ग्रुप के तीन लोगों को मोबाइल खो गए थे। लेकिन यहां के लोग इतने अच्छे हैं वो मोबाइल उन्हें एक साल बाद सुरक्षित वापस मिले। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के फैन क्लब पेज पर अपलोड किया गया ये वीडियो देखिए।