image: Jiva dhoni may study in dehradun

देहरादून में पढ़ेगी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ! इसलिए उत्तराखंड में घर ढूंढ रहे हैं माही

May 16 2018 11:37PM, Writer:आदिशा

हर मां बाप का एक सपना होता है कि अपने बच्चों की पढ़ाई किसी अच्छे स्कूल से ही कराएं। स्कूलिंग के मामले में देहरादून ने एक अलग ही पहचान कायम की है। आपको देहरादून में देश के टॉप मोस्ट स्कूल मिल जाएंगे। वैसे भी देखा जाता है कि देशभर के लोगों की स्कूलिंग के मामले में पहली पसंद देहरादून ही है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। आपको बता दें कि साक्षी देहरादून में ही पली बढ़ी हैं। साक्षी ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि साक्षी अपनी बेटी जीवा की पढ़ाई भी देहरादून से ही करवाना चाहती हैं। अमर उजाला के मुताबिक इसके लिए साक्षी ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इस पोस्ट में साक्षी ने लोगों से पूछा कि बेटी की पढ़ाई कहां से करवानी चाहिए।

यह भी पढें - देहरादून में महेंद्र सिंह धोनी का नया आशियाना, इस गांव में बनेगा शानदार फॉर्म हाउस !
साक्षी रावत ने अपने सवाल में पूछा कि बेटी जीवा की पढ़ाई कहां से करवानी चाहिए। पहला ऑप्शन दिया महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाला डीएवी स्कूल, दूसरा ऑप्शन दिया अपना स्कूल वेल्हम गर्ल्स और तीसरा ऑप्शन दिया बोर्डिंग स्कूल। अब बात छिड़ी है तो दूर तलक जाएगी। दरअसल साक्षी चाहती हैं कि बेटी जीवा वेल्हम गर्ल्स से ही पढ़ाई करे। हाल ही में एक खबर भी हमने आपको बताई थी, जिसमें कहा गया था कि साक्षी अब देहरादून में घर ढूंढ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए उन्होंने जमीन भी देख ली है। जीवा का एक क्यूट सा वीडियो भी देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home