image: Afghanistan cricket team arrived in dehradun for cricket series

देहरादून में अफगानिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के बाद आएगी ये टीम, ICC ने दी खुशखबरी

May 18 2018 11:58PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड वासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। 3 जून से होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम देहरादून पहुंच चुकी है। 3 जून से अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश की क्रिकेट सीरीज खेली जानी है। इसके अलावा खुशखबरी ये है कि अफगानिस्तान की टीम इस मैदान को अगले 5 साल तक के लिए होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करेगी। यानी इंटरनेशनल सीरीज के लिए अफगानमिस्तान जितनी क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करेगा, वो सारे मैच देहरादून में ही खेले जाने हैं। इसके अलावा एक और खुशखबरी है। वो ये कि अफगानिस्तान-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज के बाद देहरादून में आयरलैंड की टीम आ रही है। इतना जान लीजिए कि अब देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में एक के बाद एक क्रिकेट सीरीज देखने को मिलेंगी। अब जरा ये भी जान लीजिए कि इस स्टेडियम में कब कब मुकाबले होने हैं।

यह भी पढें - देहरादून में महेंद्र सिंह धोनी का नया आशियाना, इस गांव में बनेगा शानदार फॉर्म हाउस !
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम का पहला मैच तीन जून को खेला जाना है। इसके अलावा दूसरा मैच पांच जून को खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 7 जून को खेला जाएगा। इस बीच अफगानिस्तान की टीम देहरादून पहुंच चुकी है। देहरादून स्टेडियम को किले में तब्दील किया जा रहा है। हर तरफ पुलिस का पहना लग गया है। अफगानिस्तान की टीम का रिजेंटा होटल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अफगानिस्तान की टीम के रहने की व्यवस्था देहरादून में नंदा की चौकी के एक होटल में की गई है। टीम को मजबूत सुरक्षा पहले के बीच स्टेडियम तक लाया जाएगा। इस बीच स्टेडियम में मौजूद फ्लड लाइट्स की सर्विस कराई गई। इतना जरूर है कि देहरादून क्रिकेट स्टेडियम अब क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home