image: Harish rawat tweet on dehradun international stadium

हरीश रावत का धमकी भरा ट्वीट ‘खबरदार त्रिवेंद्र सिंह रावत, ये नापाक कोशिश मत करना’

May 22 2018 1:27AM, Writer:Mithilesh Nautiyal

यूं तो देहरादून स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान अब तक नहीं हुआ है। सरकार की तरफ से अभी किसी भी नए नाम का ऐलान नहीं हुआ है। उधर उत्तराखंड में कई जगह से मांग उठ रही है कि इस स्टेडियम का नाम बदलकर किसी स्थानीय शख्सियत के नाम पर किया जाए। अब इस जंग में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत उतर गए हैं। हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘कल हमारे प्रणेता राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि है। क्रूर काल के हाथों ने हमसे राजीव जी को छीन लिया। वो देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बान हो गए। मैं उस महामानव को उनकी पुण्य स्मृति को समस्त कांग्रेस जनों के साथ प्रणाम करता हूं। मुझे तकलीफ है कि हमने जो स्टेडियम का निर्माण राजीव गांधी सोसाइटी के अंतर्गत किया और इंटरनेशनल स्टेडियम के रूप में बनाया, उसका नामकरण बदला जा रहा है’। आगे भी उन्होंने बहुत बड़ी बात लिखी है।

यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम से राजीव गांधी का नाम गायब, अब क्या होगा ये भी जान लीजिए
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आगे लिखा है कि ‘राजीव गांधी स्टेडियम के बजाय उसका नाम केवल इंटरनेशनल स्टेडियम किया जा रहा है।’ हरीश रावत ने लिखा लिखा है कि ‘मैं कहना चाहता हूं कि खबरदार त्रिवेंद्र सिंह रावत, ऐसी नापाक कोशिश ना की जाए। देहरादून के स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम राजीव गांधी स्टेडियम के अलावा और कुछ नहीं रखा जा सकता। दरअसल, पिछली कांग्रेस सरकार ने देहरादून के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर किया था। अब कुछ वक्त पहले स्टेडियम में गेट लगाया गया, तो विवाद बढ़ने लगा। दरअसल स्टेडियम का जो गेट लगाया गया है, उस पर पूर्व पीएम का नाम नहीं है। अब ऐसे में विवाद की स्थिति पनप रही है। काफी लोग इस बात के पक्ष में दिख रहे हैं, तो कुछ लोग इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।

यह भी पढें - ‘देहरादून स्टेडियम का नाम बदलकर शहीद जसवंत सिंह रावत स्टेडियम कर दो’, उठी मांग
जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खबरदार किया है। साफ है कि देहरादून का इंटरनेशनल स्टेडियम अब खेल के बजाय राजनीति का रणक्षेत्र बन रहा है। इस राजनीति के टी-20 में किसे जीत का हार मिलेगा और किस पर हार का वार होगा, ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिलहाल आप हरीश रावत का ये ट्वीट देखिए।






  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home