देहरादून स्टेडियम पहुंचे महान क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, आते ही दे दिया ग्रीन सिग्नल
May 23 2018 12:25AM, Writer:आदिशा
जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि उत्तराखंड के देहरादून स्टेडियम में क्रिकेट का नया रोमांच अब शुरू होने जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि एक बड़ा टूर्नामेंट है तो तैयारियां भी बड़ी ही होंगी। इस वजह से भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ देहरादून स्टेडियम पहुंचे। दरअसल जवागल श्रीनाथ ICC के मैच रैफरी भी हैं। उन्हें ICC द्वारा मान्यता प्राप्त है कि किसी भी स्टेडियम की पिच का और व्यवस्थाओं की सही ढंग से निरीक्षण करें। जवागल श्रीनाथ उत्तराखंड के देहरादून स्टेडियम में पहुंचे तो एक बड़ा सकारात्मक संकेत दे दिया। जवागल के मुताबिक हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम की तरह ये एक बेहतरीन लोकेशन पर है और खास बात ये है कि पहले मैच के लिए हीं यहां जबरदस्त तैयारियां की गई हैं।
यह भी पढें - देहरादून में पढ़ेगी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ! इसलिए उत्तराखंड में घर ढूंढ रहे हैं माही
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने इस स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रीनाथ के नेतृत्व में ICC की पूरी टीम स्टेडियम पहुंची और पिच, मैदान का निरीक्षण करेगी। श्रीनाथ ने खुद ही पिच और पैवेलियन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने फ्लड लाइट्स की टेस्टिंग की। स्टेडियम की व्यवस्थाओं तो देखकर श्रीनाथ खुश दिखे और कहा कि ये मैदान क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन मैदान है। इसके साथ ही BCCI के अधिकारियों ने डीजीपी अनिल रतूड़ी से मुलाकात की और सुरक्षाओं का जायजा लिया। डीजीपी ने कहा कि दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा। कहते हैं कि जिस तरह से धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर हो रहा है, कुछ इसी तरह से दून स्टेडियम भी सुपरहिट होगा।
यह भी पढें - देहरादून में अफगानिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के बाद आएगी ये टीम, ICC ने दी खुशखबरी
इस स्टेडियम को बनाने में अब तक कुल मिलाकर 300 करोड़ का खर्चा बताया जा रहा है। इस मैदान पर इंटरनेशनल डे-नाइट मैच हो सकते हैं। इसके लिए इस स्टेडियम में चार हाई मास्क लाइट्स लगाई गई हैं। इन चार हाई मास्क लाइट्स में 392 सोलर पावर और एलईडी लाइट्स हैं, जो अंधेरे में भी स्टेडियम को रोशनी से भर देंगी। फिलहाल इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। कहा जा रहा है कि आने वाले दो सालों के भीतर इस स्टेडियम में दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 40 हजार कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो आने वाले वक्त में ये लॉर्ड्स को पीछे छोड़ देगा। लॉर्ड्स में दर्शकों के बैठने की क्षमता 30 हजार है। कुल मिलाकर कहें तो 3 जून से होने वाले क्रिकेट मैचों की लिए देहरादून में अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा।