image: Anuj rawat become captain of north zone team

पहाड़ के अनुज रावत बने अंडर-19 टीम के कप्तान...जलवा धोनी जैसा, कोच कोहली जैसा

May 24 2018 5:08PM, Writer:कपिल

एक खुशखबरी है...खुशखबरी ये है कि उत्तराखंड से भारतीय क्रिकेट को एक बेहतरीन सितारा मिलने वाला है। नाम है अनुज रावत, अंदाज एकदम धोनी जैसा। बल्लेबाजी भी तो विकेट के पीछे धोनी जैसी तेज-तर्रार निगाहें। अनुज रावत एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। अनुज रावत ने अपने खेल से सभी को इतना प्रभावित किया है कि विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। आप समझ सकते हैं कि उत्तराखंड का ये चोरा आने वाले वक्त में किस दर्ज का प्लेयर बनने वाला है। इतना जरूर है कि अनुज रावत ने अपने खेल को निखरने के लिए दिन में कई घंटे तक नेट पर पसीना बहाया है। लगातार प्रदर्शन निखारते गए और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम में पहले टी-20 मैच की टिकट के रेट तय, सबसे सस्ता टिकट 500 का !
अगर अनुज रावत की कप्तानी में नॉर्थ जोन की टीम ने जीत हासिल कर ली, तो वर्ल्ड क्रिकेट में बकायदा BCCI की मुहर के साथ एक और उत्तराखंडी की एंट्री तय है। हिमाचल प्रदेश में होने वाली अंडर-19 क्रिकेट इंटर जोनल टूर्नामेंट हो रहा है। ये वो टूर्नामेंट है, जिस पर BCCI की सबसे ज्यादा नजरें रहती हैं। हर स्टेट से चुने वाले खिलाड़ी एक जोन की तरफ से खेलते हैं। ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल जोन की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं और अब वक्त आ गया है कि अनुज रावत एक बेहतरीन खेल के साथ साथ जबरदस्त कप्तानी का भी प्रदर्शन करें। हिमाचल प्रदेश के ऊना में इस टूर्नामेंट की शुरूआत हो चुकी है। हाल ही में एक महीने के कैंप के दौरान अनुज रावत ने बेहतरीन खेल दिखाया था और इसका ईनाम उन्हें ये मिला कि उन्हें नॉर्थ जोन की कमान सौंपी गई। अनुज रामनगर के रहने वाले हैं।

यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम पहुंचे महान क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, आते ही दे दिया ग्रीन सिग्नल
अनुज के करियर की खास बात ये भी है कि वो फिलहाल दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा भी हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी वो अपने बल्ले का जौहर दिखा चुके हैं। अनुज रावत कहते हैं कि वो चयनकर्ताओं का भरोसा टूटने नहीं देंगे। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे और खिताबी जीत हासिल करेंगे। अनुज रावत के अलावा भी वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका सीधा संबंध उत्तराखंड से है। महेंद्र सिंह धोनी, पंकज नेगी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद, राघव जुयाल, कमलेश नगरकोटि जैसे खिलाड़ियों ने सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में धूम मचाई हुई है। अब एक और खिलाड़ी तैयार हो रहा है, जो अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के जरिए धोनी जैसा कप्तान बनने की राह पर है और विराट कोहली के कोच से कोचिंग लेकर बड़ी तैयारी कर रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home