Video: उत्तराखंड के सिख पुलिसवाले की देश में तारीफ, सोशल मीडिया पर बना सुपरहीरो
May 25 2018 6:41PM, Writer:कपिल
देवभूमि सौहार्द और आपसी भाईचारे का राज्य है। हाल ही में आपको याद होगा कि एक मुस्लिम युवक ने एक पहाड़ी युवक को खून देकर वक्त पर उसकी जान बचा ली थी। अब एक बार फिर से उत्तराखंड की चर्चाएं हैं और एक सिख पुलिस ऑफिसर का नाम देश की जुबां पर है। ये पूरा मामला रामनगर के गर्जिया मंदिर इलाके का है। हुआ यूं कि नदी के किनारे एक मुस्लिम युवा और हिंदू लड़की बैठे थे। बस इतनी से बात हुई और मामले में धार्मिक रंग लेना शुरू कर दिया। मौके पर अचानक लोगों की भीड़ आई तो पूछताछ करने लगी। जैसे ही लोगों को पता चला कि युवा मुस्लिम है, तो लोगों ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर लगी तो पुलिस वहां पहुंची। पुलिस की टीम में दरोगा गगनदीप भी शामिल थे।
यह भी पढें - वाह उत्तराखंड: पहाड़ी युवा को आरिफ ख़ान ने बचाया, रोज़ा तोड़कर किया बेमिसाल काम
गगनदीप ने मामले की गंभीरता को समझा और सूझबूझ के जरिए घटना को खुद ही संभाले रखा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गगनदीप ने मुस्लिम युवा को अपने पास खींचा, उसे प्रोटक्शन दी और भीड़ को उससे दूर करने लगे। जाहिर सी बात है कि ये छोटा सा मामला किसी भी वक्त तूल पकड़ सकता था। लेकिन गगनदीप ने सब कुछ भांप लिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद देशभर में गगनदीप की तारीफ हो रही है। लोग गगनदीप की दिलेरी को सलाम कर रहे है। लोगों का कहना है कि भीड़ द्वारा किसी पर भी इस तरह से आक्रोशित होना गलत है। इस वक्त देशभर की मीडिया में गगनदीप की तारीफ हो रही है। जाहिर सी बात है कि भीड़ द्वारा कानून को कभी अपने हाथ में नहीं लिया जा सकता। कानूनी कार्रवाई का काम पुलिस का है और गगनदीप इस बात को अच्छी तरह से समझ गए थे।
यह भी पढें - Video: आधी रात को एयरपोर्ट पर फंसा भारतीय, तो देवदूत बनकर आया उत्तराखंड का लाल
अब उत्तराखंड के सिख पुलिसवाले गगनदीप की दिलेरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगर गगनदीप द्वारा तुरंत एक्शन नहीं लिया जाता तो मामला भड़क सकता था। भीड़ में शामिल कुछ तथाकथित धर्म के ठेकेदार युवक को मारने पर उतारू थे। आइए आप भी ये वीडियो देख लीजिए।