image: Rudrapur dm neeraj kherwal good work

उत्तराखंड में ऐसे DM भी हैं, जनता को सुविधा नहीं तो अफसरों के एसी-टॉयलेट बंद

May 26 2018 1:20PM, Writer:कपिल

जनता के लिए जो दिल से काम करे, वो ही तो सच्चा सेवक है। उत्तराखंड में ऐसे जिलाधिकारी हैं, जिनकी चर्चाएं सिर्फ उत्तराखंड तक नहीं बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंचती हैं। ऐसे ही एक जिलाधिकारी हैं नीरज खैरवाल, जिन्होंने कुछ ऐसा किया कि, अधिकारी दंग रह गए और जनता के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। दरअसल उधमसिंह मगर के जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल रुद्रपुर मेंं विकास भवन का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि पब्लिक टॉयलेट पूरी तरह से गंदे पड़े हैं। उन्होंने अफसरों से टॉयलेट की साफ सफाई के बारे में पूछा, तो अफसर बगलें झांकने लगे। बस फिर क्या था, डीएम ने तुरंत आदेश दे दिए कि अफसरों के टॉयलेट में ताला लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि पहले पब्लिक टॉयलेट साफ करवाइए, फिर आपके लिए टॉयलेट खुलेंगे।

यह भी पढें - देवभूमि की तेज-तर्रार DM के फैन बने PM मोदी, पहाड़ के बाद देश में लागू होगी ये योजना
डीएम सिर्फ यहीं तक नहीं रुके। इसके बाद डीएम सांख्य अधिकारी के गोदाम पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दर्जनों कूलरों का ढेर लगा हुआ है। डीएम ने जब अव्यवस्था का ये आलम देखा तो गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि यहां इतने कूलर सड़ रहे हैं और कर्मचारियों और जनता को सिर्फ पंखों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। डीेम ने तुरंत ही डीएसटीओ दफ्तर में लगे एयर कंडीशन को बंद करा दिया। डीएम डा. नीरज खैरवाल सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों के लिए कूलर लगवाए जाएं, तभी अफसरों को एसी की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद वो समाज कल्याण विभाग पहुंचे। वहां जांच की तो पाया कि 2017 के पेंशन फार्मों का निस्तारण नहीं किया गया है। डीएम ने कहा कि तुरंत ही संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोका जाए।

यह भी पढें - कभी 5 किमी पैदल चलकर स्कूल जाते थे मंगेश घिल्डियाल, विरासत में मिला संघर्ष और त्याग
डीएम ने कहा कि तुरंत ही मामले की जांच की जाए और तीन दिन में रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने कहा कि सीडीओ आलोक कुमार पांडे ये रिपोर्ट देंगे। इसके बाद डीएम बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के प्रचार की जगह मैक्स कंपनी बीमा योजना का प्रचार किया जा रहा है। डीएम ने इस बारे में बैंक प्रबंधन को जवाब तलब करने के लिए कहा। कुल मिलाकर कहें तो उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी अपने कामों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के काम करने के तरीके को लेकर हर तरफ तारीफ हो रही है। हर किसी के द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसे अधिकारियों का होना बहुत जरूरी है, तभी नींद में सोए अफसर जागेंगे और जनता को सहूलियत मिलेंगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home