image: Uttarakhand board garvit success story

उत्तराखंड का टॉपर बेटा, बिना ट्यूशन गए रच दिया इतिहास, गणित में 100 में से 100

May 26 2018 4:45PM, Writer:कपिल

कुछ टॉपर ऐसे भी हैं, जो तीक्ष्ण बुद्धि वाले हैं। इन्हें ट्यूशन के ज्ञान पर नहीं बल्कि खुद की पढ़ाई पर ही भरोसा है। ऐसे ही हैं उत्तराखंड में 12 वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाला गर्वित कुमार। गर्वित की स्वर्णिम सफलता पर उनके क्षेत्र समेत पूरे उत्तराखंड को गर्व है। कोसी घाटी के हल्सो के गर्वित ने इस बार इंटरमीटिएट में 96.6 फीसदी अंक हासिल किए और उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्वित के बारे में एक और खास बात है। 2 साल पहले वो मैरिट में आने से कुछ ही अंकों से चूक गए थे। इसका गर्वित को कभी मलाल नहीं रहा और उन्होंने मेहनत को ही सफलता का मूल मंत्र माना। गर्वित के मुताबिक उनके आइकॉन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। हालांकि गर्वित का सपना है कि वो IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करें।

यह भी पढें - उत्तराखंड की टॉपर दिव्यांशी, रोजाना 24 किलोमीटर साइकिल चलाकर पढ़ने जाती थी
यह भी पढें - पहाड़ की टॉपर बेटी, मां ने गाय का दूध बेचकर पढ़ाया..दो साल पहले गुजर गए थे पिता
गर्वित ने हाईस्कूल की परीक्षा में 91.6 फ़ीसदी अंक हासिल किए थे। सिर्फ एक नंबर से वो उस दौरान मैरिट में आने से चूक गए थे। इस बार और भी ज्यादा मेहनत की और उत्तराखंड में तीसरा स्थान हासिल कर दिया। गर्वित ने अपना एक रुटीन तैयार किया है। वो सुबह दो घंटा और शाम को चार घंटा पढ़ाई करते हैं। गर्वित के पिता सुरेश चंद्र जीआईसी रातीघाट में शिक्षक हैं। गर्वित की मां गृहणी हैं। बिना ट्यूशन गए गर्वित ने हिंदी में 95, गणित में 100 में 100, अंग्रेजी में 93, रसायन विज्ञान में 97 और भौतिक विज्ञान में 98 नंबर हासिल किए हैं। 500 में से 483 अंक हासिल किए और अपने क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश का नामं भी रोशन किया। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से उत्तराखंड के इस होनहार को हार्दिक शुभकामनाएं। मेहनत कीजिए और अपने सपनों को पूरा कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home