image: Rudraprayag sonika who belongs to poor family became topper

रुद्रप्रयाग जिले के उषाड़ा गांव की बेटी बनी टॉपर, सरकारी स्कूलों की लाज बचा ली

May 27 2018 9:57AM, Writer:आदिशा

पहाड की बेटी...जी हां वो ही बेटी जिसमें पूरा पहाड़ बसता है। मुश्किलों का पहाड़, मेहनत का पहाड़ और असुविधाओं का पहाड़। इन सबसे बाद भी खेती-बाड़ी करने वाली इस बेटी ने अपने जिले के सरकारी स्कूलों की लाज बचा ली। इनसे मिली...इनका नाम है कुमारी सोनिका। रुद्रप्रयाग जिले के उषाड़ा गांव की बेटी। गरीब घर की इस बेटी पर आपको गर्व इसलिए होगा, क्योंकि इस बेटी को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करनी पड़ती। खेतों में जाना पड़ता है, घरेलू काम-काज करना पड़ता है, गाय-भैंसों को घास-चारा देना और ना जाने कितने कामों के बीच से पढ़ाई के लिए थोड़ा सा वक्त निकाल पाना। इस बेटी ने अपने जिले में सरकारी स्कूलों की लाज रखी है। कुमारी सोनिका, रुद्रप्रय़ाग जिले के तमाम सरकारी स्कूलों की एकमात्र छात्रा है, जिन्होंने मेरिट लिस्ट में जगह पाई है।

यह भी पढें - रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त गांव का बेटा, बिना ट्यूशन गए बना उत्तराखंड का टॉपर
यह भी पढें - उत्तराखंड का टॉपर बेटा, बिना ट्यूशन गए रच दिया इतिहास, गणित में 100 में से 100
गांवों में ही पूरा उत्तराखंड बसता है और सोनिका ने एक बार फिर से ये बात साबित की है। राजकीय इंटर कॉलेज दैड़ा की इस प्रतिभावान छात्रा ने 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया और सरकारी स्कूलों की लाज बचाए रखी। बड़ी मुश्किल से ये बेटी अपनी पढ़ाई के लिए वक्त जुटा पाती है। सोनिका के मुताबिक उसे और भी पढ़ना है, आगे बढ़ना है। ये भी सच है कि सुदूर पहाड़ों में ऐसे हुनर को आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। कभी गरीबी इसकी वजह बन जाती है और कभी समाज ही इसकी वजह बन जाता है। सोनिका से हम बस इतना ही कहेंगे कि शाबाश बेटी...आगे बढ़िए और उस सोच को बदलने का काम कीजिए। क्योंकि मेहनत कभी ज़ाया नहीं जाती। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home