image: IPL 2018 five records by two uttarakhandi players

IPL2018 में रहा उत्तराखंडियों का जलवा, 2 पहाड़ी खिलाडियों ने बना डाले ये 5 रिकार्ड

May 28 2018 12:29PM, Writer:ईशान

अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने कल रात चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल-2018 का खिताब जीता दिया। आईपीएल के 11वें संस्करण का फाइनल जीतने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के इस धुरंधर खिलाड़ी ने 3 रिकॉर्ड भी बना दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेट कीपर बन गए हैं। क्रिकेट के जीनियस धोनी ने रणनीति बनाते हुए हरभजन सिंह को इस मैच में बहार रखा था। दरअसल धोनी चाहते थे कि हैदराबाद के सबसे बड़े विकेट केन विलियम्सन को कर्ण शर्मा गेंदबाजी करें। फाइनल में धोनी 13वें ओवर में कर्ण शर्मा को लेकर आये और पहली ही गेंद पर केन विलियमसन को चकमा देकर गेंद माही के दस्तानों में चली गयी। विकेट के पीछे मुस्तैद धोनी ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए विलियमसन को स्टंपिंग कर दिया। ये धोनी की आईपीएल में 33वीं स्टंपिंग थी, जो कि एक रिकॉर्ड है। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज था। उथप्पा के नाम 32 स्टंपिंग दर्ज हैं।

एमएस धोनी: सबसे ज्यादा T20 फाइनल खेलने और जीतने का रिकॉर्ड
आईपीएल 2018 के फाइनल में खेलने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कल रात माही ने अपने टी-20 करियर का 13वां फाइनल खेला। धोनी की बराबरी पर सुरेश रैना भी हैं, जिन्होंने धोनी के साथ ही अपने टी-20 करियर का 13वां फाइनल खेला। आईपीएल के 11वें संस्करण में एमएस धोनी ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 टूर्नामेंट्स जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया, जब सुपर किंग्स से एकतरफा मुकाबले में सनराइजरस को हरा दिया। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी 7 टी-20 टूर्नामेंट्स जीतने वाले अभी तक के पहले कप्तान बन गए हैं। माही 3 आईपीएल, 2 चैम्पियन लीग, 1 वर्ल्ड टी-20 और 1 एशिया टी-20 टूर्नामेंट जीत चुके हैं।

rishabh pant of Uttarakhand hits most sixes in IPL 2018
ऋषभ पंत बने एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ IPL 2018
इस बार आईपीएल की सबसे ख़ास बात ये रही उत्तराखंड के ऋषभ पंत। इस खिलाड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। ख़ास बात ये रही कि आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले ऋषभ पंत ने मैच के बाद आयोजित पुरुष्कार वितरण समारोह में कहा कि इस बार वो सोच करके खेल रहे थे और पिछली बार की तरह चौके-छक्के लगाने के बारे में नहीं सोच रहे थे। इसी के साथ ऋषभ पंत आईपीएल 2018 के एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द इयर भी बने। ऋषभ ने 14 मैच खेले और 684 रन बनाए। जबकि इतने ही मैच में 68 चौके और 37 छक्के लगाए। ऋषभ ने इसी के साथ 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आईपीएल 2018 में लगाए। कुल मिलाकर उत्तराखंड के लिए अच्छी बात ये रही कि एक ओर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2018 का कप उठाया तो दूसरी तरफ पंत जी ने चौके छक्कों की आतिशबाजी से आईपीएल का समां बांधे रखा। ऋषभ पंत पर The Lallantop का ये विडियो देखिये...


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home