बाबा रामदेव का 'समृद्ध SIM', 1584 रुपये में चलेगा पूरे साल, 2 GB डाटा के साथ जानिये और भी ख़ास बातें
May 29 2018 2:38PM, Writer:ईशान
उत्तराखंड के योग गुरु बाबा रामदेव का 'पतंजलि' अब बीएसएनएल से मिलकर टेलिकॉम के क्षेत्र में भी सेवायें देगा। ताजा ख़बरों के मुताबिक इसके लिए पतंजलि ने बीएसएनएल के साथ साझेदारी कर दी है। एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने बीएसएनएल नेटवर्क पर स्वदेशी 'समृद्धि सिम' कार्ड लाने की घोषणा की। पतंजलि और बीएसएनएल इस साझेदारी के अंतर्गत 144 रुपये में 'BSNL पतंजलि' सिम को उपलब्ध करायेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि रु० 144 का ये प्लान केवल 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' के साथ ही उपलब्ध होगा। अभी कुछ दिनों के लिए पतंजलि के कर्मचारी इस सिम का इस्तेमाल करेंगे, जिसके बाद यह आम जनता के लिए भी उपलब्ध हो जायेगा। स्वदेशी सिम कार्ड खरीदने वालों को इसी के साथ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। सिम धारक को पतंजलि के सभी उत्पादों पर 10% डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही एक्सीडेंटल और हेल्थ जीवन बीमा भी मिलेगा।
यह भी पढें - उत्तराखंड का 'रियल लाइफ पैडमैन' जिसे 'यूनाइटेड नेशन' ने सम्मानित किया... आप भी दें शुभकामनायें
मुंबई और दिल्ली सर्किल को छोड़कर बाकि सभी जगह 'BSNL पतंजलि प्लान' में उपभोगताओं को अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा दी जा रही है, इसके साथ ही सिम धारक को 2GB डाटा और 100 एसएमएस 30 दिनों की वैधता के साथ दिए जाएंगे। 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' की सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें उपभोगताओं को 792 रुपये में 180 दिन और 1584 रुपये में 365 दिन यानि की पूरे साल की वैलिडिटी दी जा रही है। स्वदेसी समृद्धि सिम कार्ड धारक को ढाई लाख का स्वस्थ्य बीमा और पांच लाख का जीवन बीमा भी मिलेगा। पतंजलि योगपीठ की टेलीकॉम क्षेत्र में स्वदेशीकरण की इस जबरदस्त पहल के अंतर्गत पतंजलि के मुख्य संगठन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पतंजलि स्वदेशी कार्डधारकों को पूर्ण रूप से स्वदेशी भारतीय टेलीकॉम कम्पनी ‘बीएसएनएल’ सबसे कम मूल्य पर सेवाएँ उपलब्ध करायेगी।
यह भी पढें - उत्तराखंड पर होगी दुनिया की नजर, 21 जून को पीएम मोदी की मौजूदगी में भव्य आयोजन
'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' के उपभोगताओं को बीएसएनएल 144 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी इन्टरनेट डाटा, फ्री रोमिंग चार्ज और 100 एसएमएस प्रतिदिन की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करायेगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य टेलीकॉम क्षेत्र की प्रतिस्पर्ध में पूर्ण स्वदेशी कम्पनी को पूरी ताकत प्रदान करना है। यही नहीं बीएसएनएल के 5 लाख काउंटरों पर पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी कार्डधारकों को पतंजलि के उत्पादों के मूल्य पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। साथ ही सिम कार्ड धारक का 5 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा तथा स्थाई विकलांगता पर 2.5 लाख रुपये का बीमा भी उपलब्ध कराया जायेगा। सहारा समय का ये विडियो भी देखिये...