image: Uttarakhand girl rimjhim become topper of india in cbse result

उत्तराखंड की बेटी बनी देश की टॉपर, 500 में से 499 नंबर ले आई..4 विषयों में 100/100

May 29 2018 6:36PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड बोर्ड के बाद अब सीबीएसई बोर्ड के नतीजे भी आ गए हैं। इस बार भी उत्तराखंड का परचम लहराया है। उत्तराखंड की बेटी रिमझिम की सफलता से हर कोई हैरान है। एक तरफ देश भर में महंगे महंगे स्कूलों पर लोग कुबेर का खजाना लुटा रहे हैं और दूसरी तरफ बेटियां साबित कर रही हैं कि ये ढकोसले अब और नहीं चलने वाले। कोटद्वार में यूपी बार्डर पर स्थित आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर में पढ़ाई करती हैं रिमझिम अग्रवाल। रिमझिम अग्रवाल कोटद्वार के गोविंद नगर की रहने वाली है। खास बात ये है कि रिमझिम चार विषयों में 100 में से 100 नंबर लेकर आई है। सिर्फ एक विषय गणित में ही वो 99 नंबर ला पाई। रिमझिम के विज्ञान, अंग्रेजी, आईटी और हिन्दी में 100 में से 100 नंबर हैं। रिमझिम के पिता नीरज अग्रवाल का कोटद्वार में ही कारोबारी हैं।

यह भी पढें - गरीब घर का बेटा बना उत्तराखंड टॉपर, तो पिता ने मुफ्त में बांट दी ठेले की सारी जलेबियां
जिस स्कूल आरपी पब्लिक स्कूल में रिमझिम पढ़ती हैं, ये स्कूल उत्तराखंड यूपी बॉर्डर पर जरूर है लेकिन यहां कोटद्वार के काफी बच्चे पढ़ते हैं। एक और खास बात ये है कि रिमझिम ना तो कभी ट्यूशन गई और ना ही इसके लिए कोई एक्स्ट्रा क्लास ली है। जो भी पढ़ाई की है, खुद से ही की है। फिलहाल रिमझिम ने 10 वीं में देश भर में टॉप किया है। अब रिमझिम का फोकस 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर है और आगे भी वो देश की टॉपर ही बना चाहती है। जो लोग सोचते हैं कि रिजल्ट में दिख रहे नंबर कहीं भी काम नहीं आते, दरअसल वो सही सोचते हैं। असल में काम आता है कि आपका पढ़ा हुआ और ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता। इसलिए रिमक्षिम को सुखद भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ती रहिए और उत्तराखंड का नाम रोशन कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home