image: ICC certifies Dehradun International Cricket Stadium

देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को ICC ने कहा 'वर्ल्ड क्लास', इंटरनेशनल स्टेडियम की मान्यता मिली

May 30 2018 1:57PM, Writer:ईशान

उत्तराखंड के लिए ये आज के दिन की सबसे बड़ी खुशखबरी है। जी हां, देहरादून इंटरनेशनल एरिना को ICC से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की ऑफिसियल मान्यता मिल गयी है। कुछ ही दिनों पहले पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज और वर्तमान ICC के मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ देहरादून आये थे। ICC के मैच रेफरी किसी भी क्रिकेट स्टेडियम की व्यवस्थाओं का मैच से पहले जायजा लेते हैं और रेफरी की रिपोर्ट के बाद ही ICC किसी स्टेडियम में क्रिकेट मैच करवाता है। जवागल श्रीनाथ और उनके नेतृत्व में ICC की पूरी टीम स्टेडियम पहुंची थी और सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। श्रीनाथ ने खुद ही पिच और पैवेलियन की व्यवस्थाओं के साथ ही फ्लड लाइट्स की टेस्टिंग भी की थी। श्रीनाथ की रिपोर्ट पर अब ICC ने उत्तराखंड के देहरादून इंटरनेशनल एरिना को वर्ल्ड क्लास बताते हुए इसे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की मान्यता दे दी है।
यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम पहुंचे महान क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, आते ही दे दिया ग्रीन सिग्नल


श्रीनाथ ने कहा था की जिस तरह से धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर हो रहा है, कुछ इसी तरह से दून स्टेडियम भी सुपरहिट होगा। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की अपनी योजनाओं के अंतर्गत देहरादून स्टेडियम पर कुल मिलकर 300 करोड़ का खर्चा किया है। इस मैदान पर इंटरनेशनल डे-नाइट मैच हो सकते हैं।
यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम में पहले टी-20 मैच की टिकट के रेट तय, सबसे सस्ता टिकट 500 का !


स्टेडियम में चार हाई मास्क लाइट्स लगाई गई हैं। इन चार हाई मास्क लाइट्स में 392 सोलर पावर और एलईडी लाइट्स हैं, जो अंधेरे में भी स्टेडियम को रोशनी से भर देंगी। फिलहाल इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। कहा जा रहा है कि आने वाले दो सालों के भीतर इस स्टेडियम में दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 40 हजार कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो आने वाले वक्त में ये लॉर्ड्स को पीछे छोड़ देगा। लॉर्ड्स में दर्शकों के बैठने की क्षमता 30 हजार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home