23 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल पर घटेंगे 21 रुपए, PM मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला
May 31 2018 1:09PM, Writer:कपिल
पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर आ रही है कि मोदी सरकार के पास ऑफर है कि वो पेट्रोल 23 रुपए 35 पैसे तक और डीजल 21 रुपए तक सस्ता कर सकती है। दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल भंडार वाले देश वेनेजुएला ने यह ऑफर भारत सरकार को दिया है। अगर मोदी सरकार वेनेजुएला के इस ऑफर को मान लेती है तो देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर स्थायी ब्रेक लग सकता है। हालांकि, इस ऑफर पर अंतिम फैसला PMO को लेना है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को हालांकि तेल कंपनियों ने तेल के दामों में मामूली कटौती की है, लेकिन इससे कोई खास राहत आम आदमी को नहीं मिली। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। कल, बुधवार को भी तेल कंपनियों ने मामूली कटौती की है। लेकिन, इससे कोई खास राहत आम आदमी को नहीं मिली है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ रो पड़ा, जब एक दिव्यांग परिवार ने अपना दर्द बताया... शेयर कीजिए
भारत में तेल के दामों को लेकर खुशखबरी देते हुए दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल भंडार वाले देश वेनेजुएला ने कहा है कि यदि भारत क्रूड आयात के लिए अगर उसकी करेंसी पेट्रो का यूज करे तो वह उसे कम से कम 30 फीसदी सस्ता तेल देने के लिए तैयार है। वेनेजुएला ने हाल ही में न्यू ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आधारित करेंसी ‘पेट्रो’ लॉन्च किया है। भारत अगर वेनेजुएला के ऑफर के लिए तैयार हो जाता है तो उसे इस ऑफर से काफी लाभ हो सकता है। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी क्रूड आयात करता है। ऐसे में भारत अगर अधिकांश ऑयल इम्पोर्ट वेनेजुएला से करे तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है। इससे न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होगी। बल्कि महंगाई के मोर्चे पर भी राहत मिल सकती है। लोगों के साथ-साथ मोदी सरकार के पास भी तेल के दाम घटाने की बड़ी गुंजाइश होगी। पेट्रो दुनिया में किसी देश द्वारा समर्थित पहली क्रिप्टोकरेंसी है। इसका नाम भी पेट्रोलियम से लिया गया है, क्योंकि इस देश में क्रूड का विशाल भंडार और और इसकी इकोनॉमी काफी हद तक इस पर निर्भर करती है। वेनेजुएला में 300 अरब बैरल का दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल रिजर्व है। दूसरे स्थान पर सऊदी अरब है। उसके पास 266 अरब बैरल का क्रूड रिजर्व है।
यह भी पढें - पहाड़ में चमत्कार! सिर्फ 5 साल के भीतर ही 148 किसानों ने पलायन रोक कर दिखाया
वेनेजुएला की टीम का भारत दौरा
पिछले महीने वेनेजुएला के ब्लॉकचेन डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट की एक टीम भारत आई थी। इस दौरान उसने दिल्ली स्थित एक बिटकॉइन ट्रेडिंग फर्म कॉइनसिक्योर से एक डील भी की। वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉइनसिक्योर के जरिए भारत में पेट्रो में निवेश के लिए निजी क्षेत्र दिलचस्पी दिखा चुका है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के प्राइवेट सेक्टर से उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत में वेनेजुएला ने पेट्रो के जरिए क्रूड ऑयल खरीदने पर कम से कम 30 फीसदी डिस्काउंट देने का ऑफर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, पेट्रो के जरिए अभी तक 3।8 अरब डॉलर जुटाए जा चुके हैं। 127 देशों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। 20 मई को वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव के बाद पेट्रो लॉन्च किया गया। माना जा रहा है कि इससे देश की इकोनॉमी में स्थिरता आएगी।