image: BJP wins Tharali Seat of Uttarakhand

पहाड़ में फिर लहराया बीजेपी का परचम, थराली उपचुनाव में फिर खिला कमल

May 31 2018 2:09PM, Writer:ईशान

भारतीय जनता पार्टी की मुन्नी देवी ने थराली लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर दी है। इसके साथ ही वो थरली सीट की पहली महिला विधायक बन गयी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लिए थरली सीट प्रतिष्ठा का सवाल थी। पंद्रह चरणों में हुई मतगणना में मुन्नी देवी 1600 से अधिक मतों से विजयी रहीं। आपको बता दें कि भाजपा की मुन्नी देवी शुरू से ही आगे चल रही थी, पांचवे चरण की मतगणना में वो 1613 मतों से आगे रही। चौथे चरण की मतगणना पूरी होने तक मुन्नी देवी को पर कुल 9516 मत मिले थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जीत राम को 7903 मत मिले थे।
थराली उप चुनावों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गयी थी। मतगणना के कार्यो को पूरा करने के लिए नियुक्त लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिक सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल राजकीय अन्तर कॉलेज कुलसारी पहुंच गये थे। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई थीं। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न होना निर्धारित था। नवें राउंड में मुन्नी देवी 1061 वोटन से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जीतराम से आगे थीं, और अभी ताजा मिली सूचना के अनुसार बीजेपी ने थरली की सीट बचा दी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home