image: Munni Devi becomes first Woman MLA of Tharali Uttarakhand

उत्तराखंड में पहली बार थराली सीट पर किसी महिला ने फहरायी विजय पताका, जानिये ख़ास बातें

May 31 2018 4:46PM, Writer:ईशान

थराली विधानसभा की सीट जीतने के साथ ही मुन्नी देवी शाह का नाम इतिहास में भी दर्ज हो गया है। थराली सीट पर पहली बार उपचुनाव हुए हैं और मुन्नी देवी थराली सीट की पहली महिला विधायक बन गयीं हैं। आज देश के तीन विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के परिणाम घोषित हुए। नूरपुर, कैराना और थराली। नूरपुर और कैराना में सीट गंवाने के बाद थराली सीट पर बीजेपी की उत्तराखंड में साख बच गयी। थराली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के स्वर्गीय नेता मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी की जीत के साथ ही भाजपा ने अपनी साख बचा ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की थराली सीट पर दिवंगत बीजेपी विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में सुबह से ही मुन्नी देवी ने बढ़त बनाए रखी। नौवें राउंड में केवल एक बार ऐसा लगा कि कांग्रेस प्रत्याशी जीत राम के वोटों में कुछ बढौतरी हो रही है परन्तु 13वें राउंड के बाद भाजपा के 1144 वोटों से आगे होने के बाद ही बीजेपी की जीत तय हो गयी थी।

यह भी पढें - पहाड़ में फिर लहराया बीजेपी का परचम, थराली उपचुनाव में फिर खिला कमल
पिछली बार भाजपा ने यह सीट 4800 मतों के अंतर से जीती थी, लेकिन इस बार बीजेपी की जीत का अंतर आधे से भी कम रहा और कुल 1900 वोटों का अंतर रहा। थराली में जीत पर देहरादून में भाजपा कार्यालय बधाइयों का दौर चला, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस जीत का श्रेय थराली की जनता को दिया है। उत्तराखंड CM ने कहा कि जनता ने डेढ़ साल के कामकाज पर मोहर लगाई है। पिछले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में 4.61 की कमी आई है। तब कुल 58.04 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। थराली विधानसभा उपचुनाव 28 मई को हुआ था, जिसमें कुल 53.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में ख़ास बात ये रही कि सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज देवसरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने वोट नहीं डाला।

यह भी पढें - 23 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल पर घटेंगे 21 रुपए, PM मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला
थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से डॉक्टर जीतराम, उक्रांद की ओर से कस्बीलाल शाह के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी बीरीराम और माकपा की ओर से कुंवर राम ने भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह से टक्कर ली थी। उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन कभी भी अच्छा नहीं रहा है, बहरहाल, उत्तराखंड में थराली की सीट से मुन्नी देवी शाह की जीत ने उत्तराखंड में बीजेपी की साख तो बचा ही दी है। कैराना में राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम ने चालीस हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है जबकि नूरपुर, बिजनौर में भी समाजवादी पार्टी ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से बाजी मारी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home