image: Muslim boy saved a hindu girl life in uttarakhand

वाह उत्तराखंड: हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने बचाया, रोज़ा तोड़कर किया बेमिसाल काम

Jun 1 2018 8:49AM, Writer:आदिशा

अगर सही मायनों में कहें तो उत्तराखंड से देश को सौहार्द और और एकता का सबक मिल रहा है। एक तरफ पूरे मुल्क में जातिवाद की आग लगी है, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड से देश को एकता और आपसी प्रेम की मिसाल मिल रही हैं। कुछ ही दिन पहले देहरादून के आरिफ ने पहाड़ी युवक को बचाया था और वो भी रोज़ा तोड़कर। अब एक बार फिर से एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की की जान बचाने के लिए बेमिसाल काम किया है। देहरादून के मुस्लिम युवा जैन काज़ी के इस शानदार काम को बार बार सलाम करने का मन करता है। दरअसल देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल के आईसीयू में नेहा नाम की लड़की एडमिट है। नेहा को सीवियर एनीमिया की बीमारी है। इसका मतलब है कि नेहा के शरीर में खून की भारी कमी है। इस वक्त रक्त की एक एक बूंद नेहा की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। 16 साल की नेहा का ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है।

यह भी पढें - वाह उत्तराखंड: पहाड़ी युवा को आरिफ ख़ान ने बचाया, रोज़ा तोड़कर किया बेमिसाल काम
बी नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाला जब कोई नहीं मिला, तो ऐसे व्यक्ति की तलाश की गई। एक ब्लड बैंक से परिवार वालों को देहरादून के टर्नर रोड निवासी जैन काजी का मोबाइल नंबर मिला। परिवार वालों ने 24 साल के जैन काज़ी से संपर्क किया। जैन काज़ी तरोज़ा से थे। इसके बाद भी उन्होंने वक्त नहीं गंवाया और अस्पताल पहुंच गए। रोज़ा से होने के बाद भी जैन काज़ी कहते हैं कि अगर इस दौरान वो उस परिवार की मदद नहीं करते, तो अल्लाह भी उन्हें कभी माफ नहीं करता। अब नेहा की हाल में सुधार तो है लेकिन उसे अभी और बी नेगेटिव रक्त की जरूरत है। अगर आपका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है, तो नेहा की मदद करने के लिए नेहा के दादा तेजपाल सिंह से संपर्क करें। तेजपाल सिंह जी का फोन नंबर 9760213666 है। इसके अलावा आप महंत इंदिरेश अस्पताल के मीडिया कॉर्डिनेटर भूपेंद्र रतूड़ी से भी संपर्क कर सकते हैं। भूपेंद्र जी का नंबर 9997960544 है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home