देहरादून स्टेडियम में आपको मिलेगी सबसे सस्ती टिकट, हाईटेक तैयारियां और सिक्योरिटी
Jun 1 2018 10:02AM, Writer:कपिल
लीजिए आखिरकार वक्त आ ही गया है। देहरादून इंटरनेशनल एरीना अब एतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। 3 जून से यहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। ऐसे में तैयारियां चकाचक हैं। पहले इंटरनेशनल मैच के लिए ICC के साथ BCCI भी तैयार है स्टेडियम के गेट नंबर 1 में आपके लिए टिकट काउंटर खाला गया है। इसके अलावा आप Bookmyshow.com से भी आप इस मैच के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बिक्री स्टेडियम का संचालन करने वाली कंपनी ILFS द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही खास बात ये है कि यहां टिकट की अलग अलग दरें रखी गई हैं। सबसे सस्ती टिरट 200 रुपये की है। इसके बाद आपको 300 रुपये की टिकट मिलेगी और उसके बाद 2000 रुपये की टिकट मिलेगी। इसके अलावा भी कुछ खास बाते हैं, इस बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है।
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को ICC ने कहा 'वर्ल्ड क्लास', इंटरनेशनल स्टेडियम की मान्यता मिली
3 जून को होने वाले मैच के लिए टिकट की कीमतें 300 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक रखी गई हैं। मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर ILFS की बात स्टार स्पोर्ट्स से चल रही है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई बात नहीं बन पाई है। 3 जून को देहरादून इंटरनेशनल एरीना में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मैच होना है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन देहरादून स्टेडियम में अच्छी खासी भीड़ जुटेगी। स्टेडियम के गेट नंबर एक से अभी सिर्फ तीन जून को हाने वाले मैच के टिकट मिलेंगे। टिकट काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। अपर नॉर्थ पवेलियन के टिकट की कीमत 400 रुपये है। लोअर नॉर्थ पवेलियन की कीमत 700 रुपये है। थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स 9 की कीमत 2 हजार रुपये है। थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स 8 के टिकट की कीमत भी 2 हजार रुपये है। इस बीच देहरादून पहुंची बांग्लादेश की टीम ने करीब 3 घंटे तक नेट प्रेक्टिस की। खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया।