Video: पहाड़ की स्वर कोकिला का बेटा.. मां के जैसा अंदाज, दिल छू रही है ये आवाज
Jun 3 2018 12:43PM, Writer:कपिल
कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। आज हम आपको दिस शख्स से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं, उसे आपने कई गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी गीतों को गाते देखा और सुना होगा। नाम है रोहित चौहान। रोहित चौहान उत्तराखंड की संवर कोकिला कल्पना चौहान के पुत्र हैं। दरअसल कल्पना चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे मुंबई में सिनेमेटोग्राफर हैं, तो छोटे बेटे रोहित चौहान एक बेहतरीन गायक हैं। इसका एक छोटा सा नमूना हम आपको वीडियो के जरिए दिखा भी रहे हैं। मुंबई में जन्म लेने के बाद भी कल्पना चौहान ने उत्तराखँडी बोलियों से प्यार बनाए रखा। ये ही गुण दोनों बेटों में भी हैं। दोनों बेटों ने बचपन से ही पहाड़ की बोली भाषा को अच्छे तरीके से सीखा। वास्तव में कल्पना चौहान का परिवार ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।
यह भी पढें - Video: किशन महिपाल की आवाज में सुनिए...पहाड़ का दर्द बयां करती ये गढ़वाली गज़ल
आपको याद होगा कि एक बार कल्पना चौहान का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। सभी की दुआओं का नतीजा था कि वो वापस अपनी जिंदगी में लौट पाईं थी। रोहित ने भी अपनी मां के साथ बचपन से ही सुरों से दोस्ती कर ली। आज रोहित बेहतरीन आवाज के धनी हैं और आपको भी गर्व होगा कि उत्तराखंड की स्वर कोकिला का सुपुत्र एकदम सही राह पर है। आप भी देखिए ये वीडियो।