image: Pandavaas of uttarakhand willing to raise fund

Video: उत्तराखंड के ‘पांडवाज़’ को फंड चाहिए, टाइम मशीन-4 के लिए मदद कीजिए

Jun 3 2018 3:37PM, Writer:कपिल

रंचणा, फुलारी, शकुना दे जैसे गीतों को उत्तराखंड के लिए समर्पित करने वाले पांडवाज़ यानी ईशान, कुणाल और सलिल डोभाल ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। मुद्दा अहम भी है और वास्तव में सोचने वाला भी है। ये बात आप अच्छी तरह से ही जानते हैं कि अब तक पांडवाज़ ने बेहतरीन वीडियोज़ के ज़रिए हर किसी का दिल जीतने की कोशिश की है। हर आयु वर्ग के लोगों के द्वारा इनके वीडियोज़ पसंद किए जाते हैं। अब पांडवाज़ ने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो शेयर किया और हर किसी से एक राय मांगी है। दरअसल पांडवाज़ अपने अगले गीत या फिर अगले प्रोडक्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए इस बार पांडवाज़ ने लोगों से फंड की बात कही है। कुछ वक्त पहले पांडवाज़ का गीत शकुना दे आया था।

यह भी पढें - Video: पहाड़ की स्वर कोकिला का बेटा.. मां के जैसा अंदाज, दिल छू रही है ये आवाज
शकुना दे गीत को तैयार करने में जितना खर्चा आया था, पांडवाज़ के मुताबिक उनकी कमाई काफी कम हुई है। अब आगे आने वाले प्रोडक्शन के लिए उन्हें फंड के साथ साथ आपकी राय भी चाहिए। अगर आपके मन में कोई भी आइडिया या कोई नया विचार हो, तो पांडवाज के फेसबुक पेज पर जाकर उन्हें मैसेज कीजिए। दरअसल पांडवाज़ टाइम मशीन-4 की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए क्राउड फंडिग का विचार बन रहा है। आप https://www.facebook.com/pandavaascreations/ पेज पर जाकर पांडवाज़ से अपने विचार शेयर करें। फिलहाल आप भी ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home