image: First International T20 in Uttarakhand

उत्तराखंड के पहले I-T20 में राशिद के सामने ढेर हुआ बांग्लादेश, CM त्रिवेन्द्र बने गवाह

Jun 4 2018 2:07PM, Writer:कपिल

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में उत्तराखंड ने 3 जून को इतिहास लिख दिया। रविवार को उत्तराखंड में पहले सीमित ओवेर्स के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। भारत के T20 क्रिकेट स्टेडियमों में अब देहरादून का नाम भी शामिल हो गया है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच उत्तराखंड के देहरादून में खेले गए पहले अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। इस मैच में अफगानिस्तान के राशिद खान ने तीन विकेट लिए। अफगानिस्तान के लिए भी देहरादून का उनका होम-ग्राउंड लकी रहा और बांग्लादेश पर अफगानिस्तान पहली T20 जीत हासिल करने में कामयाब रहा। आईपीएल 2018 में खासे चर्चित रहे लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटखाये।
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को ICC ने कहा 'वर्ल्ड क्लास', इंटरनेशनल स्टेडियम की मान्यता मिली

Bangladesh-Vs-Afganistan-T20-dehradun
देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और 3 T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 45 रन से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने ओपनर मोहम्मद शहजाद की 40 रन की पारी के बाद अंत में सैमीउल्लाह शेनवारी (18 गेंद में 36 रन) और शफीकुल्लाह (आठ गेंद में 24 रन) के उपयोगी योगदान से आठ विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
यह भी पढें - ये IT प्रोफेशनल हर हफ्ते दिल्ली से अपने गांव पढ़ाने आता है, बच्चों की सितारों से बात कराता है

Bangladesh-Vs-Afganistan-T20-dehradun
जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में 122 रन पर आल आउट हो गई। देहरादून में आयोजित इस मैच से उत्तराखंड राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी शुभारम्भ हो गया है। इस मैच के लिए सुरक्षा के खासे इंतजाम किये गए थे। 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले देहरादून स्टेडियम में लगभग 20000 क्रिकेट प्रेमी मौजूद इस मैच के दौरान मौजूद थे।
यह भी पढें - देहरादून स्टेडियम में आपको मिलेगी सबसे सस्ती टिकट, हाईटेक तैयारियां और सिक्योरिटी

Bangladesh-Vs-Afganistan-T20-dehradun
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र भी रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चल रही T-20 क्रिकेट श्रृंखला देखने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। देहरादून के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट मैच को राज्य के खेलों के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि इस आयोजन के लिए आयोजक, खेल विभाग, खिलाड़ी, खेलों से जुड़े हुए सभी संगठन और दर्शक बधाई के पात्र हैं।
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को ICC ने कहा 'वर्ल्ड क्लास', इंटरनेशनल स्टेडियम की मान्यता मिली

Bangladesh-Vs-Afganistan-T20-dehradun
मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने कहा कि "इस प्रकार के आयोजन नए और उभरते हुई खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छी शुरुआत है। खेल एक भावना है, खेल भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें नौजवानों की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा। राज्य सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।" विडियो में मैच के हाइलाइट्स देखिये ...


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home