उत्तराखंड का लाल...46 साल के हुए योगी, जानिए पहाड़ से यूपी का CM बनने का सफर
Jun 5 2018 1:49PM, Writer:कपिल
साल 1991 का वो दौर शायद योगी आदित्यनाथ कभी नहीं भूल सकते। उत्तराखंड के छोटे से कस्बे कोटद्वार में छात्र संघ चुनाव थे। इस चुनाव में अगर योगी आदित्यनाथ हारते नहीं, तो शायद इस वक्त वो राजनीति के शिखर पर नहीं होते। कोटद्वार के एक डिग्री कालेज में मिली उस हार ने ही योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के नए रास्ते खोल दिए थे। पौड़ी गढ़वाल का ये सपूत आज देश के सबसे बड़े पॉलिटिकल स्टेट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। आज उनका 46 वां जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपके लिए एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो योगी आदित्यनाथ की जिंदगी का सबसे अहम पल था। 1991 के छात्र संघ चुनाव में मिली हार के बाद योगी बुरी तरह से आहत हो गए थे। इसके बाद ही उन्होंने महंत अवैद्यनाथ को पत्र लिखा और गोरखपुर बुलाने का अनुरोध किया था। जानिए वो कहानी ...
यह भी पढें - योगी आदित्यनाथ को याद आया अपना पहाड़, पिता से मुलाकात कर आंखें भर आई !
यमकेश्वर ब्लॉक के पंचुर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ कोटद्वार में बीएससी की पढ़ाई के लिए आए थे। शुरूआती दिनों में योगी काफी अंतर्मुखी स्वभाव के थे। लेकिन वो अपनी एक अलग पहचान कायम करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें सरल और सहज रास्ता छात्र संघ का चुनाव लगा था। उस दौरान योगी आदित्यनाथ एबीवीपी से जुडे़ हुए थे। उन्हें टिकट नहीं मिला और महासचिव पद पर दीप प्रकाश भट्ट को टिकट दिया गया। इसके बाद समर्थकों के कहने पर ही योगी आदित्यनाथ ने निर्विरोध चुनाव लड़ा। इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। योगी इस चुनाव में पांचवे नंबर पर रहे थे। बस ये ही मौका था और इस हार ने योगी की जिंदगी में जीत के रास्ते खोल दिए। वो ABVP के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे।
यह भी पढें - देहरादून: योगी आदित्यनाथ के पिता जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती , अचानक बिगड़ी तबीयत
22 साल की उम्र में अपना परिवार त्यागकर गोरखपुर चले गए। गोरखपुर में वो गोरक्षपीठाधीश्वर बने और साल 1998-99 में बारहवीं लोक सभा चुनाव के दौरान 26 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के सांसद बन गए। राजनीति का सफर यूं ही चलता रहा और आज योगी उत्तर प्रदेश के सीएम हैं। बीजेपी में योगी का पद एक कद्दावर और फायर ब्रांड नेता का है। योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर देशभर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।