गजब! उत्तराखंड पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया को दिया बेशकीमती तोहफा!
Jun 6 2018 12:59AM, Writer:आदिशा
इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहेंगे ? उत्तराखंड पुलिस ने दुनिया को विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया के सबसे नायाब तोहफा दे दिया है। ये काम कहीं और नहीं बल्कि केदारनाथ के दर पर हुआ है। जी हां केदारनाथ में की ब्रह्म वाटिका आजकल हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। जो भी यात्री केदारनाथ दर्शनों के लिए जा रहा है, वो ब्रह्मवाटिका के दर्शन जरूर कर रहा है। इसकी वजह है केदारनाथ की ब्रह्मवाटिका में खिल उठे वो 40 ब्रह्म कमल, जो दुनिया के लिए किसी नायाब तोहफे से कम नहीं। 11 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर तैनाती, रोजाना बर्फीली हवाओं से सामना लेकिन चेहरे पर मुस्कान ओढ़े एसआई बिपिन चंद्र पाठक अब हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। पिछले साल इस ब्रह्म वाटिका में सिर्फ 7 ब्रह्मकमल उगे थे। इस बार ये संख्या 30 से 40 के करीब है।
यह भी पढें - केदारनाथ पहुंचकर इस अफसर के फैन बने मुकेश अंबानी, अपने घर खाने पर बुलाया
इस ब्रह्मवाटिका में आपको ब्रह्मकमल, भृंगराज, रुद्राश और ना जाने कितनी दुर्लभ जड़ी-बूटियां नजर आएंगी। उत्तराखंड पुलिस के इस काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी इस ब्रह्म वाटिका की तारीफ करते नहीं थकते। मुकेश अंबानी कहते हैं कि अगर आप वास्तव में देखना चाहते हैं कि पहाड़ों में कितनी अनमोल जड़ी बूटियां होती हैं, तो केदारनाथ की ब्रह्मवाटिका में जरूर आइए। इस ब्रह्मवाटिका को तैयार करने का काम किया है सब इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने। मुकेश अंबानी बिपिन चंद्र पाठक से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने बिपिन चंद्र पाठक को सपरिवार मुंबई भोजन पर आने का न्यौता भी दिया था। एसआई बिपिन चन्द्र पाठक 21 अप्रैल 2013 से केदारनाथ धाम में चौकी इन्चार्ज हैं।