पहाड़ में देवदूत बना उत्तराखंड पुलिस का जांबाज, लहरों में फंसी बुजुर्ग महिला को बचाया
Jun 6 2018 1:29AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उत्तराखंड पुलिस ने जो काम किया है, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। लहरों में फंसी पहाड़ की एक महिला को उत्तराखंड पुलिस के जांबाज ने नई जिंदगी दे दी। तस्वीर में आप खुद देख सकते हैं कि महिला किस तरह से उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर रही है। दरअसल उत्तरकाशी में थाना धरासू को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला भागीरथी नदी की लहरों में फंस गई थी। बताया जा रहा है कि बूंदा देवी नाम की एक महिला भागीरथी नदी में कपड़ो धोने गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और महिला नदी में ही फंस गई। अगर जरा सी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने तत्काल इसकी खबर थाना धरासू तक पहुंचाई। धरासू पुलिस थाने में मौजूद जवानों ने बिल्कुल भी देर नहीं की और तुरंत ही मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढें - गजब! उत्तराखंड पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया को दिया बेशकीमती तोहफा!
इसके बाद कांस्टेबल गुलशन नेगी द्वारा भागीरथी नदी के तेज बहाव में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला द्वारा उत्तरकाशी पुलिस का सह्रदय धन्यवाद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ये नज़ारा देखा तो उत्तराखंड पुलिस के जांबाज गुलशन नेगी की जमकर प्रशंसा की। बूंदा देवी की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है, उनका गांव भागीरथी नदी के पास में ही है। नई जिंदगी मिलने के बाद उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के जवान को आशीर्वाद दिया। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर भी आप इस पोस्ट को देख सकते हैं।