image: Rishabh pant accepted fitness challenge

Video: ये उत्तराखंड के ऋषभ पंत का स्टाइल है, पहाड़ी अंदाज में पूरा किया फिटनेस चैलेंज

Jun 7 2018 1:22AM, Writer:कपिल

पहाड़ के युवाओं की एक बात तो सारी दुनिया जानती है। पहाड़ चढ़ना और उतरना उनसे बेहतर ही शायद कोई जानता होगा। ऊपर से जब बात एक स्टार खिलाड़ी को मिले फिटनेस चैलेंज की हो, तो मज़ा दोगुना हो जाता है। वैसे भी पहाड़ियों के सामने कोई भी चैलेंज छोटा पड़ जाता है। आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फिटनेस मुहिम की शुरुआत की। इस मुहिम में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को चैलेंज किया था। इसके बाद ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहा। अब उत्तराखंड के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत तक भी ये सिलसिला पहुंच गया। बस फिर क्या था ऋषभ पंत ने अपना पहाड़ी जलवा दिखाया और सभी का दिल जीत लिया।

यह भी पढें - पहाड़ के अनुज रावत बने अंडर-19 टीम के कप्तान...जलवा धोनी जैसा, कोच कोहली जैसा
इसके लिए ऋषभ पंत अपने पहाडों की तरफ आए और फिटनेस चैलेंज पूरा करने चल पड़े। ऋषभ पंत ने कंधे पर बैग टांगा और पहाड़ पर चढ़ाई करने के लिए निकल पड़े। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषभ के फिटनेस चैलेंज का अंदाज अलहदा है। इसके बाद ऋषभ पंत ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि ‘मैं मनदीप सिंह द्वारा दिया गया फिटनेस चैलेंज स्वीकार करता हूं।’ उन्होने अगे लिखा है कि “राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा फिटनेस को लेकर अच्‍छी मुहिम शुरू की गई है’। आगे लिखा गया है कि ‘हो सकता है मेरा अंदाज़ दूसरों से अलग हो, लेकिन ये ही मेरा तरीका है कि मैं खुद को फिट रख सकूं’। इसके बाद उन्होंने ये चैलेंगे तीन और लोगों को दिया है। इसमें पृथ्वी शॉ, रणदीप हुड्डा और साक्षी पंत का नाम है।

यह भी पढें - देहरादून में पढ़ेगी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ! इसलिए उत्तराखंड में घर ढूंढ रहे हैं माही
आपको बता दें कि आईपीएल 2018 में उत्तराखंड के ऋषभ पंत को स्टाइलिश प्लेयर और इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ ईयर का खिताब मिला है। ऋषभ पंत दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।इस बार आईपीएल में ऋषभ ने 14 मैचो में 52.62 की एवरेज से 684 रन बनायें। आइए अब आप भी ऋषभ पंत का ये पहाड़ी स्टाइल वाला वीडियो देख लीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home