image: International yoga day preparation in uttarakhand

21 जून को उत्तराखंड में बनेंगे बेमिसाल रिकॉर्ड, खुद पीएम मोदी होंगे इस बात के गवाह!

Jun 7 2018 12:41PM, Writer:कपिल

कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड इस बार 21 जून के लिए बहुत बड़ी तैयारियां कर रहा है। क्या गढ़वाल, क्य़य़ा कुमाऊं...हर जगह इस दिन को यादगार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां हो रही हैं। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और खास बात ये है कि इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देहरादून में मौजूद होंगे। भारत सरकार ने इस दिन को खास बनाने के लिए उत्तराखंड को ही चुना है। देहरादून के केंद्रीय वन अनुसंधान केंद्र में इस दिन विशाल योग समारोह का आयोजन होना है। इसके लिए तैयारियां लगातार जारी हैं। ओएनजीसी के बीआर आंबेडकर स्टेडियम में योग दिवस की तैयारियों के लिए एक भव्य आयोजन कराया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ साथ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक और योगगुरू स्वामी रामदेव भी इस दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 31 जुलाई से पॉलीथिन बैन, देवभूमि को गंदा किया तो एक्शन लेगी टास्क फोर्स
ये कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरु हुआ। उधर देहरादून स्थित राजभवन में योग दिवस के लिए गुरुवार से योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। ये शिविर 20 जून तक चलेगा। रोजाना सुबह सवा पांच बजे से एक घंटे तक योगाचार्यों के निर्देशन में यहां योगाभ्यास कराया जाएगा। उधर कुमाऊं में भी जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस बार कुमाऊं विश्वविद्यालय एक बड़ा रिकॉर्ड तैयार करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार करीब एक लाख लोगों को यहां योग करवाने की तैयारी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक भव्य योग कार्यक्रम रखा जाएगा। इस दौरान 1 लाख लोगों को योग करवाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्विद्यालय द्वारा 110 शिक्षण संस्थानों को चिन्हित किया गया है और योग का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए हर जिले के लिए अच्छी खबर, 13 पर्यटक स्थलों में अब हेलीकॉप्टर सेवा
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून का चयन किया गया है। इससे देहरादून और उत्तराखण्ड अंतर्राष्ट्रीय फलक पर नजर आएगा। हमें संकल्प लेना चाहिए कि रोज योग करेंगे और विश्व को निरोग करेंगे। योग को जनआंदोलन बनाने के लिए आम व्यक्ति की सहभागिता बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एफ.आर.आई में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग वहां नहीं आ सकते हैं वे अपने गांव, शहर व घरों में योग करें।योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारी दुनिया के लोग उत्साह के साथ योग करते हैं। ऐसे में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री ने देहरादून, उत्तराखण्ड को प्राथमिकता दी है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home