देहरादून स्टेडियम में आज तीसरा T-20, इस सीरीज के बाद भारत-अफगानिस्तान की टक्कर
Jun 7 2018 1:34PM, Writer:मिथिलेष नौटियाल
देहरादून का नया नवेला क्रिकेट स्टेडियम अब धीरे धीरे वर्ल्ड क्रिकेट में नए कीर्तिमान रच रहा है। आज इस स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान सीरीज का आखिरी टी-20 मैच खेला जाना है। बांग्लादेश की टीम इस मैच में अपनी साख बचाने के लिए उतरेगी, तो अफगानिस्तान की टीम का इरादा क्लीन स्वीप का होगा। हालांकि इस मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर भी नजर होगी। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अगर इस मैच में एक विकेट लेते हैं, तो वो पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस की बराबरी कर लेंगे। पिछले मैच में शाकिब अल हसन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। एक विकेट लेते ही शाकिब अल हसन दुनिया के तीसरे ऐसे ऑलराउंडर बन जाएंगे, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कुल 500 विकेट और 10 हजार रन बनाए हैं।
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को ICC ने कहा 'वर्ल्ड क्लास', इंटरनेशनल स्टेडियम की मान्यता मिली
शाकिब अब तक 300 मैच खेल चुके हैं। अफरीदी ने 524 मैचों में 521 विकेट अपने नाम किए हैं तो कैलिस ने 519 मैच में 577 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनेगा। अफगानिस्तान की टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगर इस मैच में 38 रन की पारी खेल लेते हैं तो वो दुनिया के पांचवें ऐसे आलराउंडर होंगे, जिन्होंने ट्वेंटी-20 फार्मेट में 50 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। मोहम्मद नबी से पहले शाकिब अल हसन, शाहिद अफरीदी, डेवन ब्रेवो और थेसेरा परेरा ये कारनामा कर चुके हैं। पिछले मैच में नबी ने 31 रनों की नॉटआइट पारी खेली थी। अफगानिस्तान के लिए ये मैच जीतना इसलिए भी अहम है क्योंकि 14 जून से इस टीम का मुकाबला भारतीय टीम के साथ होने जा रहा है।
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड के ऋषभ पंत का स्टाइल है, पहाड़ी अंदाज में पूरा किया फिटनेस चैलेंज
जी हां भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलुरु में एक टेस्ट मैच खेला जाना है। इसलिए तीसरा मैच जीतकर अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पोजीशन पर है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और अफगानिस्तान की टीम देहरादून स्टेडियम में बड़े उलटफेर कर चुकी है।