अल्मोड़ा की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, इस प्रतिभा के कायल हुए पीएम मोदी
Jun 8 2018 4:27PM, Writer:आदिशा
आज पहाड़ की बेटियां हर दिन कामयाबी की एक नई इबारत लिख रही हैं। इन्हीं में से एक हैं स्वाति जोशी। उत्तराखंड के एक छोटे और खूबसूरत से हिल स्टेशन अल्मोड़ा की रहने वाली हैं स्वाति जोशी। फिलहाल स्वाति जोशी तुलाज इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस बेटी से पीएम मोदी ने सीधा संवाद किया है और इनकी बेमिसाल उपलब्धि के बारे में जानकारी ली है। अब जानिए कि आखिर स्वाति जोशी कैसा डिवाइस बनाया है। खास बात ये भी है कि स्वाति को इस काम के लिए अब भारत सरकार द्वारा पूरी मदद दी जाएगी। स्वाति जोशी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो आने वाले वक्त में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की हर महिला के लिए मददगार साबित होता। स्वाति ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले असहनीय दर्द से निजात दिलाने के लिए एक डिवाइस तैयार किया है।
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी भारतीय नौसेना में बनी अधिकारी, देश में रोशन किया उत्तराखंड का नाम
ये डिवाइस उस असहनीय दर्द में महिलाओं का मददगार बनेगा। स्वाति के मुताबिक महिलाएं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेन किलर लेती हैं। इससे स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है। इस डिवाइस को शरीर में लगाने से इस दर्द से काफी हद तक निजात मिल जाती है। खास बात ये है कि इसका कई महिलाओं पर किया जा चुका है। इसके बाद इसके काफी अच्छे रिजल्ट्स भी सामने आए हैं। आपको बता दें कि स्वाति जोशी को कुछ दिन पहले स्टार्ट अप यात्रा के दौरान चयनित किया गया था और पुरस्कृत भी किया गया था। आपको बता दें कि उत्तराखंड के तीन युवा उद्यमियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है। इन युवा उद्यमियों ने जीवनशैली और आर्थिक तंत्र को बेहतर बनाने के लिए शानदार प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि अपने मिशन में आगे बढ़ें, उन्हें सरकार की ओर से इस काम के लिए हर संभव मदद मिलेगी।