पहाड़ के दो युवा बने टीम इंडिया के कप्तान, इनके अंडर खेंलेगे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन
Jun 8 2018 7:28PM, Writer:ईशान
लीजिये... आर्यन जुयाल और अनुज रावत को भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंप दी गयी है। उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ये आज की सबसे बड़ी खबर है। दरअसल उत्तराखंड के युवा विश्व क्रिकेट जगत में आजकल कुछ ऐसा धमाल मचा रहे हैं कि हर जगह उत्तराखंड के खिलाडियों की ही चर्चा हो रही है। आईपीएल 2018 में धोनी और ऋषभ पंत के कमाल की चर्चा अभी थमी भी नहीं कि हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को एक दिवसीय और रामनगर के अनुज रावत को चार दिवसीय क्रिकेट टीम की कमान दे दी गई है। खास बात ये है कि ये दोनों उत्तराखंडी खिलाडी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अनुज की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर के पेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेलेंगे। वहीं आर्यन जुयाल को चार दिवसीय टीम का उपकप्तान बनाया गया।
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड के ऋषभ पंत का स्टाइल है, पहाड़ी अंदाज में पूरा किया फिटनेस चैलेंज

11 नवम्बर 2001 को जन्मे आर्यन जुयाल दायें हाथ के बल्लेबाज हैं और विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं। अभी कुछ ही दिन पहले 11 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रोफी में खेलकर आर्यन जुयाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में आर्यन भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मीडिया के लिए एक बयान जारी कर इस बात को कन्फर्म कर दिया है। अभी तक आर्यन ने 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 रन बनाये हैं। भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आर्यन ने 86 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलते हुए विकेट के पीछे 2 शानदार कैच भी लपके थे। 11 जुलाई से एक माह तक भारतीय अंडर 19 टीम श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका में भारतीय टीम को 5 वनडे मैच खेलने हैं जिसमें भारतीय टीम के कप्तान उत्तराखंड के आर्यन जुयाल होंगे।
यह भी पढें - देवभूमि ने पहली बार में जीता वर्ल्ड क्रिकेट का दिल, दून स्टेडियम में अब एक और सीरीज

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 2 चार दिवसीय मैच भी खेलेगी। चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम की कप्तानी उत्तराखंड के अनुज रावत करेंगे। अनुज रावत भी कप्तानी के साथ ही बाएं हाथ से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रामनगर के रहने वाले अनुज इससे पहले तब सुर्ख़ियों में थे जब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने नार्थ ईस्ट जोने के खिलाफ गजब का खेल दिखाया था। अनुज टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। अनुज ने 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 178 रन बनाये हैं, इसमें अनुज ने विकेट के पीछे 6 कैच और 2 खिलाडियों को स्टम्पिंग भी आउट किया। यहाँ एक ख़ास बात ये भी है कि अनुज की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेलेंगे। अर्जुन तेज गेंदबाज हैं।