Video: पहाड़ की बेटी का धांसू खेल, पाकिस्तान के खिलाफ लिए 3 विकेट..फाइनल में टीम इंडिया
Jun 9 2018 3:31PM, Writer:आदिशा
एक बार फिर से पहाड़ की फिरकी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम दिखाया। एक बार फिर से पहाड़ की बेटी ने पाकिस्तान के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की। एकता बिष्ट अब पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। आपको बता दें कि कुआलालांपुर में एशिया कप वूमेन्स का रोमांच अपने चरम पर है। भारत की टीम लगातार विरोधी टीमों पर भारी पड़ती जा रही है। अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला की रहने वाली एकता ने अपनी फिरकी में पाकिस्तान की पूरी टीम को फंसा लिया। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन पाकिस्तान की टीम ये नहीं जानती थी कि कि उसके सामने एक ऐसी स्पिनर है, जिसने पहले भी पूरी पाकिस्तान की टीम को नेस्तनाबूत कर दिया था। एक के बाद एक खिलाड़ी एकता बिष्ट की गेंदबाजी में फंस गई।
यह भी पढें - पौड़ी के किसान का बेटा बना टीम इंडिया का कप्तान
एकता बिष्ट की गेंदबाजी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि उन्होंने 4 ओेवर में सिर्फ 14 रन दिया और पाकिस्तान की तीन अहम बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखा दी। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप में भी एकता बिष्ट पाकिस्तान की टीम के लिए नासूर बन गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच में ही एकता बिष्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में ही 5 विकेट अपने नाम किए थे। इस बार एकता बिष्ट की धाकड़़ गेंदबाजी की बदौलत जावैरा खान, नतालिया परवेज और सिदरा नवाज आउट हुईं। एकता की धाकड़़ गेंदबाजी की बदौलत भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए एकता बिष्ट को मैन ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।
यह भी पढें - पहाड़ के ये दो बेटे धोनी से कम नहीं
अब भारत की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और एकता बिष्ट के कंधों पर जीत का पूरा दारोमदार है। आपको बता दें कि अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला में रहने वाली एकता बिष्ट ने गरीबी देखी है। कभी इनके पास मैच खेलने के लिए पैसे नहीं होते थे, उन्हें 10 हजार रुपये चाहिए थे। ऐसे में गरीब मां बाप सिर्फ 2 हजार रुपये ही जुटा पाए थे। इसके बाद मां ने देवर से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। अब पांच हजार रुपये बचे थे तो एकता के कोच लियाकत अली ने उन्हें 5 हजार रुपये की मदद की थी। आज एकता की तारीफ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग समेत दुनिया भर के खिलाड़ी करते हैं। उनकी गेंदबाजी का ये पुराना वीडियो भी देख लीजिए।