image: Three brothers from pauri are serving nation

जय देवभूमि: पौड़ी में एक ही परिवार के तीन बेटे..आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में बने अफसर

Jun 10 2018 1:56PM, Writer:आदिशा

इंडियन मिलिट्री एकेडमी में इस बार खास क्या था। इसका जवाब है कि इस भी खास उत्तराखंड रहा। उत्तराखंड के एक परिवार के तीन बेटों ने साबित कर दिखाया कि देशसेवा का जज्बा किसे कहते हैं। इस बार पासिंग आउट परेड में एक ही परिवार के इन तीन युवाओं पर देश की नज़र रही। पौड़ी जिले के बीएसएफ कमांडेंट महाबीर प्रसाद का सीना आज गर्व से चौड़ा है। इनका सबसे बड़ा बेटा अमित इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट है। इनका मंझला बेटा सुब्रह्म शनिवार को आईएमए में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। इनका सबसे छोटा हबेटा पुणे में एयरफोर्स की ट्रेनिंग ले रहा है। शनिवार को सुब्रह्म ने अंतिम पग लिया और अपने पिता का सपना पूरा कर दिखाया। क्या आप जानते हैं कि सुब्रह्म आखिर किस तरह से सेना में अफसर बने हैं? जरा ये भी जान लीजिए।

यह भी पढें - उत्तराखंड का लाल...शहर में 12 लाख की नौकरी छोड़ी, वारस लौटकर बना आर्मी अफसर
सुब्रह्म बताते हैं कि बचपन में उन्होंने बॉर्डर फिल्म देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने फैसला कर दिया था कि वो भी एक दिन देश की सेना की वर्दी पहनेंगे। सुब्रह्म के बड़े भाई अमित फिलहाल विशाखापट्टनम में तैनात है। इसके अलावा उनका छोटा भाई पुणे में एयरफोर्स की ट्रेनिंग ले रहा है। खुद सुब्रह्म के पिता महाबीर प्रसाद बीएसएफ में कमांडेंट के तौर पर ग्वालियर में तैनात हैं। सुब्रह्म की पढ़ाई लिखाई केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में हुई है। परिवार में पहले से ही अनुशासन का माहौल रहा था। पिता कमांटेंड थे और बड़ा भाई नेवी में अफसर, तो देश की सेवा करने का जुनून उबाल मारने लगा था। इसके लिए शुभम ने जी तोड़ तैयारी की और आईएमए से पासआउट होकर देश की सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हो गए हैं। सलाम इस परिवार को।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home