Video: देवभूमि में बीच सड़क पर आया गुलदार, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप !
Jun 10 2018 6:12PM, Writer:कपिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो देहरादून के ग्राफिक ऐरा इंस्टीट्यूट के आसपास का है। हालांकि लोगों का ये भी कहना है कि ये वीडियो रामनगर का है। वीडियो की शुरुआत में ही आपको ग्राफिक एरा का बोर्ड दिख जाएगा। वीडियो में एक गुलदार दिख रहा है, जिसका कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। कुछ देर तक लोग वीडियो बनाते रहे और उसके बाद गाड़ी की लाइट बंद कर दी। मौका देखकर गुलदार सड़क की तरफ आ गया। आप गुलदार की चाल पर गौर करेंगे तो आखिरी में कुछ लड़खड़ाता सा चल रहा है। आम तौर पर कहा जाता है कि घायल गुलदार आदमखोर हो सकता है। बाघ के बीच सड़क पर आने के बाद लग रहा है कि उसके पैर में घाव है। अगर ये वीडियो सही है तो वन विभाग को सबसे पहले बाघ को ट्रेंकुलाइज कर उसके घाव ठीक करने होंगे।
यह भी पढें - रो पड़ा उत्तराखंड...5 साल के बेटे ने पिता को दी आखिरी विदाई, चले गए पप्पू कार्की
देखना है आगे इस बारे में क्या जानकारी मिलती है। फिलहाल इतना जरूर है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं और सावधान रहने की चेतावनी भी दे रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो।